Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: सबूत जुटाने में छूटेंगे सवि के पसीने, सचेगा एक और घिनौनी साजिश…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: सबूत जुटाने में छूटेंगे सवि के पसीने, सचेगा एक और घिनौनी साजिश…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 12 September 2024 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे एपिसोड में कुछ न कुछ होता रहता है। सीरियल में… रजत अपने बेटे से मिलने के बाद बीमार पड़ जाता है। सवि बिना देर किए रजत को अस्पताल लेकर जाती है। लाफिंग गैस की वजह से सवि और रजत खूब हंसते हैं। इस दौरान रजत और सवि का झगड़ा भी हो जाता है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सीरियल में, नशे की हालत में रजत सवि को बताएगा कि वो क्यों परेशान है। रजत सवि से कहेगा कि सई उसकी बेटी नहीं है। सवि समझ जाएगी कि रजत किस वजह से परेशान है। सवि फैसला करेगी कि वो सच का पता लगाकर रहेगी। घर पहुंचकर रजत अपनी मां की डांट खाएगा। सुबह नाश्ते के दौरान सवि को समझ आएगा कि रजत और सई की आदतें कितनी मिलती हैं।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, जल्द ही सवि रजत और सई का डीएनए टेस्ट करवने का फैसला करेगी। इस दौरान सवि रजत के नाखून लेने की कोशिश करेगी। सवि के सामने रजत अपने नाखून काटकर फेंक देगा। जिसके बाद सवि रजत के बाल जमा करने की कोशिश करेगी। रजत अपने बाल भी कूड़ेदान में फेंक देगा। ऐसे में सवि के रजत के टॉवल पर एक बाल दिखेगा। सवि को बाल तलाशते हुए भाग्यश्री देख लेगी। मां की वजह से सवि इस बार भी रजत के बाल नहीं ले पाएगी। इस दौरान भाग्यश्री और रजत दोनों सवि को जादूगरनी बताएंगे। भाग्यश्री परिवार के लोगों को अपने बाल संभालने के लिए कहेगी।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share