Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: सवि-रजत की शादी में लगेगा रोमांस का तड़का, शो में हुई इस सिंगर की एंट्री…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: सवि-रजत की शादी में लगेगा रोमांस का तड़का, शो में हुई इस सिंगर की एंट्री…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 10 August 2024 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, ईशा मराठी तो भाग्यश्री गुजराती शादी करने के लिए बोलती है। मराठी और गुजराती शादी की वजह से दोनों परिवार के बीच जंग शुरू हो जाती है। वहीं सवि और रजत भी कोर्ट में जाकर शादी नहीं कर पाते हैं। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

दरअसल, ये सितारे सवि और रजत की शादी में खूब धमाल मचाने वाले हैं। इसी बीच सोशल मीडिया परसीरियल गुम है किसी के प्यार में के सेट के एक वीडिय ने धमाल मचा दिया है। इस वीडियो में सीरियल गुम है किसी के प्यार में के सेट पर बॉलीवुड सिंगर शान गाना गाते नजर आ रहे हैं। सवि और रजत की शादी में शान फना फिल्म का गाना सुभानअल्लाह गाने वाले हैं।

बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो में शान पूरी स्टारकास्ट का मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं। वहीं मौका मिलते ही सवि और रजत ने भी डांस करना शुरू कर दिया। सवि और रजत की शादी का ये वीडियो अब लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। लोग कह रहे हैं कि सवि और रजत की दूसरी शादी में मेकर्स जमकर पैसा बहा रहे हैं। गौरतलब है भाग्यश्री अपने बेटे की शाी अंबानी स्टाइल में करने वाली है। भाग्यश्री ऐलान कर चुकी है कि वो सवि और रजत की शादी में जमकर पैसे बहाएगी। खबर तो ये भी आ रही है कि सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में बॉलीवुड अदाकारा रेखा की भी एंट्री होने वाली है। रेखा रजत और सवि की शादी का हिस्सा बनने वाली हैं। इस खबर ने फैंस को काफी खुश कर दिया है। 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share