Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: ऋतुराज और तेजू की लव स्टोरी में लगा फुल स्टॉप, नील के पिता को सुनाएगी खरी-खोटी…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: ऋतुराज और तेजू की लव स्टोरी में लगा फुल स्टॉप, नील के पिता को सुनाएगी खरी-खोटी…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 11 February 2025 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे एपिसोड में कुछ न कुछ होता रहता है। सीरियल में… नील तेजस्विनी की तरफ मदद का हाथ बढ़ाते हुए अमरावती छोड़ने के लिए राजी होगा। गाड़ी में दोनों के बीच खट्टी-मिट्ठी बातें होती हैं। नील तो तेजस्विनी से शर्मा रहा होता है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सीरियल में, मोहित और मुक्ता नील को डिनर करने के लिए जोर देते हैं। तेजस्विनी नील को शुक्रियादा करते हुए कहती है कि उसने कितना ख्याल रखा, ऐसे में वो परिवार संग खाना जरूर खाएं। तेजस्विनी के कहने पर नील ना नहीं बोल पाएगा। मुक्ता नील के लिए अच्छा-अच्छा खाना बनाती है और मोहित उसे पेट्रोल के पैसे देगा। हालांकि नील पैसे लेने से मना करते हुए कहेगा कि अगर तेजस्विनी के पिता को ये सब कुछ एहसान लग रहा है तो एक दिन वो जरूर किसी और जरिए से इसे चुकाएंगे। ऋतुराज तेजस्विनी को फोन कर अपने दिल का हाल बताता है। ऋतुराज तेजस्विनी को अपना गुड लक बताता है। नील इन सब बातों को सुन लेगा और उसे लगेगा कि तेजस्विनी का बॉयफ्रेंड है।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, नील के जाते ही मुक्ता और मोहित तेजस्विनी को झूठ बोलकर नागपूर जाने के लिए खरी खोटी सुनाएंगे। मोहित ऋतुराज को बतमीज लड़का समझेगा लेकिन तेजस्विनी उसकी वकालत करने लगेगी। मुक्ता तेजस्विनी को ऋतुराज से बात करना तो दूर उससे कभी मिलेगी भी नहीं। वहीं मोहित नील के नाम की माला जपते हुए उसकी तारीफ करेगा। वहीं नील के पिता पूरी रात बाहर रहने के लिए खरी खोटी सुनाएंगे। सभी घरवाले नील को लड़कियों की फोटो दिखाएंगे ताकि वो शादी के लिए किसी एक को चुने। हालांकि नील के दिमाग और दिल में तेजस्विनी की छवि बसी हुई है जिसके चलते उसे किसी और लड़की में दिलचस्पी नहीं दिखाता।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share