Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: रिसेप्शन पार्टी में फुल टू मेलोड्रामा करेगी रीवा की मां, शो में होगा जबरदस्त बवाल…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” फैमिली ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस सीरियल में देखने के लिए मिल रहा है कि ईशान और सवि की रिसेप्शन पार्टी चल रही है, जिसमें ढेर सारे तमाशे हो रहे हैं। सीरियल के बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि अक्का साहिब किसी के भी समझाने पर रिसेप्शन पार्टी में नहीं आती है, जिस वजह से राव साहेब काफी ज्यादा भड़क जाते हैं और वह अपने अंदाज में मेहमानों को संभालते हैं। आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…
आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, सवि राव साहेब के हाथ से माइक लेती है और साफ बोलती है, ‘मैं अक्का साहिब के बिना केक कट नहीं करूंगी।’ अपने रूम में बैठी हुई अक्का साहिब ये बात सुन लेती है और मन ही मन सोचती है कि ये लड़की इतने ड्रामे क्यों कर रही है। राव साहिब भी ईशान को बोलते हैं, ‘मैंने सब कुछ सेट कर दिया है। सबको समझा दिया है। ये लड़की तमाशा कर रही है।’ ईशान भी सवि को समझाता है, लेकिन सवि किसी के बात नहीं मानती। वह बोलती है कि अगर अक्का साहिब बीमार है तो हम उनके रूम में चले जाते हैं और वहां पर केक कट कर देंगे। सवि पार्टी में सबके सामने बोलती है कि अक्का साहिब ईशान सर से बहुत प्यार करती है और वह भी इस पार्टी में जरूर आना चाहती होगी। ये सिलसिला यूं ही चलता रहता है। राव साहिब सवि को शांत होने के लिए कहते हैं। अक्का साहिब भी काफी परेशान होने का बाद रिसेप्शन में आ जाती है और वह बोलती है, ‘हां… ईशान से मैं सबसे ज्यादा प्यार करती हूं।’ अक्का साहिब को देखकर सब खुश हो जाते हैं, लेकिन अक्का साहिब ईशान के कान में बोल देती है कि वह यहां आई जरूर है लेकिन उसने सवि को माफ नहीं किया। इसके बाद सभी लोग खुश होकर केक कट करते हैं। पार्टी के मेहमान सवि की तारीफ भी करते हैं।
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अक्का साहिब सबके सामने सवि को आशीर्वाद देती है। इसके बाद ईशान सवि को थैंक्यू बोलता है क्योंकि उसकी वजह से ही अक्का साहिब पार्टी में आती है। तभी पार्टी में रीवा के मां-पापा भी आ जाते हैं, जो अपनी बेटी से मिलते हैं। वह अपनी बेटी को साथ चलने के लिए बोलते हैं। तभी पार्टी में आए मेहमान राव साहेब से सवि का परिचय पूछते हैं। तब राव साहेब बोलते हैं, ‘बहू का नाम तो आप जानते हैं। लेकिन ये हमारे कॉलेज की टॉपर है। यूपीएससी की तैयारी कर रही है। इनका परिवार बहुत इज्जतदार है। खानदानी अमीर है। बिजनेसमैन है।’ ये सुनकर सवि हैरान रह जाती है और ईशान से बात करती है। राहेव साहिब की बातें सुनकर परिवार के लोग हैरान रह जाते हैं। इस मौके पर रीवा की मां पार्टी में एक फैमिली को बात करते सुन लेती है कि सवि कैफे में वेटर की जॉब करती है और वह तभी हंगामा शुरू कर देती है। वह पहले तो तालियां बजाती हैं और फिर बताती है कि सवि एक कैफे में वेटर का काम करती है। आने वाले एपिसोड में काफी तमाशा होगा।
आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि यशवंत सभी मेहमानों को सावी से मिलाता हैं और बोलता हैं कि यह भोंसले परिवार की बहु हैं। कैफे में जिसके साथ सावी की बहस हुई थी वो भी मेहमान बनकर सावी के घर में आया होता हैं और वो सावी को देखकर पहचान जाता हैं। फिर वह यशवंत से बोलता हैं कि मुझे यकीन नहीं हो रहा हैं कि भोंसले परिवार की बहु एक कैफे में काम करती हैं। यह सुनकर पूरा भोंसले परिवार चौक जाता हैं।






