Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: मोहित का पिता डालेगा तेजू के पैरों में बेडियां, अंतिम संस्कार से पहले होगा बड़ा हंगामा…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 21 February 2025 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे एपिसोड में कुछ न कुछ होता रहता है। सीरियल में… तेजस्विनी कॉल करके डॉक्टर को बुलाएगी, जो उन्हें बताएंगे कि मोहित का निधन हो चुका है। इस बात पर तेजस्विनी यकीन नहीं कर पाएगी और अपने पिता के सीने से लगकर रोएगी। दूसरी ओर मुख्ता का भी रो-रोकर बुरा हाल हो जाएगा। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…
सीरियल में, मोहित का परिवार मुख्ता को कोसेगा कि जरूर इसी ने मोहित को भड़काया होगा। मोहित का भाई उससे पूछेगा कि तुम लोग इतने सालों से रह रहे हो, लेकिन तुम्हें एक भी बार पता नहीं चला कि उनका दूसरा परिवार है। मुख्ता पर लग रहे आरोपों को वेदांत बर्दाश्त नहीं कर पाएगा और बीच में ही पूछ बैठेगा कि ये लोग कौन हैं। वहीं जब ओंकार को पता चलेगा कि ये मोहित का बेटा है तो इकलौते पोते की चाह में वो उसे गले लगा लेगा। तेजस्विनी अपने आजूबा और काका-काकी के सामने मां का सहारा बनेगी। तेजस्विनी बताएगी कि बाबा ने हमें कभी भी आप लोगों के बारे में नहीं बताया। साथ ही उनसे जब भी आजू बा और आजी से मिलने के लिए कहते थे तो वो बहाना कर देते थे। जैसे ही मोहित के शव को अंतिम संस्कार के लिए उठाया जाएगा, वेदांत उसके गले लगकर रोने लगेगा। अंतिम संस्कार के लिए वेदांत को बुलाया जाएगा, लेकिन वो मोहित को मुखाग्नि देने से साफ इंकार कर देगा और कहेगा कि इससे बाबा को तकलीफ होगी। वहीं मोहित का भाई वेदांत पर भड़केगा, साथ ही कहेगा कि पता नहीं कैसे संस्कार दिये हैं।
आगे देखने के लिए मिलेगा कि, मुख्ता को लेकर अंतिम संस्कार में आए लोग कहेंगे कि इन्हें ये घर खाली करना पड़ेगा, क्योंकि मोहित दादा और मुख्ता की शादी वैध नहीं है। इसपर मुख्ता ओंकार से मदद मांगेगी और कहेगी कि आप हमारी थोड़ी सी मदद कर दीजिए। तेजस्विनी अपने आजूबा से कहेगी कि मेरी पढ़ाई बस खत्म ही होने वाली है। कुछ वक्त बाद मैं एक नौकरी ढूंढकर अपने आई-बाबा का ख्याल रख लूंगी। इसपर ओंकार भड़क जाता है और कहता है कि शादी की उम्र में नौकरी करेगी। तू मेरे बेटे की बेटी है और अब हमारी जिम्मेदारी है। अदिति तुझसे बड़ी है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हम तुम्हारी शादी नहीं करेंगे। नील का फोन मोहित के फोन पर आएगा, जिसे तेजस्विनी उठाएगी। नील तेजस्विनी से मोहित की मेडिकल रिपोर्ट के बारे में पूछेगा, जिसपर तेजस्विनी उसे बताएगी कि उसके बाबा अब इस दुनिया में नहीं रहे। ये बात सुनकर नील के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।






