Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: सवि की सास की बैंड बजाएगी ईशा, इस बड़े कदम से पहले फैलेगा रायता…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: सवि की सास की बैंड बजाएगी ईशा, इस बड़े कदम से पहले फैलेगा रायता…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 8 August 2024 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, सवि रजत से शादी करने के लिए हामी भर देती है। रजत का पिता सवि को मना ही लेता है। वहीं सवि शादी करने के लिए रजत के आगे शर्त रखती है। शर्त के मुताबित अमन जेल चला जाता है। वहीं परिवार के लोग सवि और रजत की शादी की तैयारी शुरू कर देते हैं। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, भाग्यश्री शादी की रस्में निभाने के लिए ईशा के घर जाने से इनकार कर देगी। वहीं ईशा भी भाग्यश्री की कोई बात मानने ने मना करेगी। ऐसे में घर के सभी लोग एक छत के नीचे जमा होंगे। यहां पर ईशा और भाग्यश्री के बीच खूब बहस होगी।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, रजत की बहन और हारिणी के बीच भी जबरदस्त झगड़ा हो जाएगा। शांतनु को समझ ही नहीं आएगा कि वो ईशा और भाग्यश्री का गुस्सा कैसे शांत करे। इसी बीच सवि और रजत एक बड़ा फैसला करेंगे। परिवार को बिना बताए ही सवि और रजत कोर्ट पहुंच जाएंगे। यहां पर सवि और रजत शादी करने का फैसला करेंगे। इसी बीच रजत के चेहरे पर सिंदूर लग जाएगा। सिंदूर लगने के बाद रजत अपनी तारीफ करेगा। इस दौरान रजत का पूरा मुंह लाल हो जाएगा। सवि रजत की मजकर मजाक बनाने वाली है। इसी बीच आशिका को पता चलेगा कि रजत किसके साथ शादी करने वाला है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share