Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: दुर्वा ने की सावी की ऐसी बेइज्जती, शो में आ गया ये नया बवंडर…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: दुर्वा ने की सावी की ऐसी बेइज्जती, शो में आ गया ये नया बवंडर…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे भोसले हाउस में कुछ न कुछ होता रहता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, पंडित जी के कहने पर ईशान से वादा करती हैं कि वह इस घर की जिम्मेदारी उठाएगी, लेकिन जब पंडित जी बोलते हैं कि बोलो की में इस वंश को आगे बढ़ाने के लिए एक बच्चा दूंगी तो सावी मना कर देती हैं और ईशान के हाथों से कलावा निकाल देती हैं। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, सुरेखा उससे आशीर्वाद लेती हैं और उसे 35वी साल की बधाई देती हैं और यशवंत से गजरा मांगती हैं। लेकिन यशवंत निशिकांत को फोन करता हैं और बोलता हैं कि आज जरूरी मीटिंग है और वहां से चला जाता हैं। सुरेखा बोलती हैं की इतने सालो में ऐसा कभी नहीं हुआ कि यशवंत ने मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया हों और तो और उन्होंने मुझे गजरा भी नहीं दिया। सावी सुरेखा को देखती हैं और उसे उसके लिए बहुत बुरा लगता हैं और वो सोचती हैं कि उसे यशवंत और सुरेखा के रिश्ते को सुधारने के लिए ईशान से बात करने के बारे में सोचती हैं। सावी कॉलेज जाती हैं और ईशान के केबिन को बजाकर अंदर जाती हैं, ईशान उससे आने की वजह पूछता हैं तो वो बोलती हैं कि सर मुझे आपसे कुछ पर्सनल जरूरी बात करनी हैं। तो ईशान सावी से बोलता हैं कि तुम्हें पता हैं कि में अभी कहा हूं, इसलिए तुम केवल मेरे से कॉलेज से जुड़ी हुई बाते कर सकती हों। सावी बोलती हैं कि मुझे सुरेखा और यशवंत के रिश्ते के बारे में बात करनी है तो ईशान उसे बोलता हैं कि तुम्हारी वजह से ही उनका रिश्ता खराब हुआ हैं और उसे बाहर जाने के लिए बोलता हैं। सावी बाहर जाती हैं तभी रीवा आती हैं और बोलती हैं कि में गलत वक्त आ गई लेकिन ईशान उसे रोकता हैं। फिर सावी रीवा को बोलती हैं कि मुझे आपको कुछ जरूरी चीज देनी हैं और अपने पर्स से कंगन निकालकर उसे देती हैं लेकिन रीवा लेने से मना करती हैं, सावी बोलती हैं कि इन पर सिर्फ आपका हक हैं और उसे दे देती हैं फिर वहां से चले जाती हैं।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, ईशान रीवा से बोलता हैं कि इस लड़की के लिए तुम्हें अपना मूड खराब करने की जरूरत नही हैं और उससे आने के वजह पूछता है तो रीवा बताती हैं कि आज बहुत खास दिन है, ईशान पूछता है कि क्या तो वो बोलती हैं कि तुम्हें कॉलेज का डायरेक्टर किसने बनाया। वो बोलती हैं कि आज सुरेखा और यशवंत की सालगिरह हैं फिर ईशान को याद आता हैं। रीवा ईशान को याद दिलाती हैं कि हमने प्लान किया था की हम शादी के एक मैने बाद सुरेखा और यशवंत की सालगिरह बनाएंगे तभी उसको याद आता हैं और वो चुप हो जाती हैं। यशवंत घर में आता हैं और बहुत अंधेरा होता हैं फिर वो पूछता हैं कि इतना अंधेरा क्यों हैं तभी सुरेखा भी आती हैं और पूछती हैं पता नही एक दम क्या हुआ फिर एक दम उजाला होता हैं और ईशान, रीवा और दुर्वा सभी मिलकर उन दोनों को साल गिराह की बधाई देते हैं। अस्मिता सावी को सबके साथ शामिल होने के लिए बोलती हैं लेकिन सावी मना करती हैं। सुरेखा बहुत खुश होती हैं और पूछती हैं कि ईशान यह सब तुमने किया हैं न तो ईशान बोलता हैं कि यह सब रीवा ने किया हैं। सुरेखा रीवा से बोलती हैं कि तुम हमारे लिए कितना करती हों और उसको प्यार देती हैं। दुर्वा बोलती हैं कि यह तो कुछ नही रीवा ने तो अभी बहुत कुछ प्लान किया हैं।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, रीवा बोलती हैं कि में खुद कर लूंगी और स्वाति को धन्यवाद बोलती हैं और चली जाती हैं। स्वानंद, स्वाति से बोलता हैं कि तुम रीवा को बढ़ावा क्यों दे रही हों तो वो बोलती हैं क्योंकि मेरी वजह से ही ईशान और रीवा अलग हुए हैं। स्वानंद उसे समझने के लिए बोलता हैं लेकिन स्वाति बोलती हैं कि मैंने रीवा और ईशान को बात करते हुए सुना था की सावी जल्द ही ईशान से अपना रिश्ता तोड़ देगी। स्वानंद बोलता हैं कि में इसलिए बोल रहा हूं कि कहीं हमारी बेटी का दिल न टूट जाएं। ईशान तोलिए में अपने कमरे में होता हैं, तभी सावी आती हैं और ईशान और सावी दोनों एक दूसरे को देखकर शरमाते हैं और ईशान सावी से बोलता हैं कि तुम यहां क्या कर रही हो। मैंने सोचा तुम कॉलेज चली गई, सावी बोलती हैं कि मुझे आपसे कुछ ज़रूरी बात करनी हैं, और ईशान को दूसरी तरफ से कपड़े पहनने के लिए बोलती हैं। सावी बोलती हैं कि आज में कॉलेज नहीं आओगी क्योंकि मुझे जरूरी काम के लिए बाहर जाना हैं तो ईशान बोलता हैं कि तुम्हारा जरूरी काम क्या हैं लेकिन सावी बताने से मना करती हैं और वहां से चली जाती हैं।

आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि सब पूजा करते है लेकिन अस्मिता सावी का इंतजार करने के लिए बोलती हैं फिर निशिकांत अस्मिता पर गुस्सा करता हैं। सावी पंचमुखी गणपति की मूर्ति लेकर आती हैं और सुरेखा सावी के पैर धोकर उसका ग्रह प्रवेश करवाती हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share