Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: सावी का पैर धोएगी अक्का साहिब, शो में आने वाला है ये जबरदस्त ट्विस्ट…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे भोसले हाउस में कुछ न कुछ होता रहता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, सावी सुरेखा को देखती हैं और उसे उसके लिए बहुत बुरा लगता हैं और वो सोचती हैं कि उसे यशवंत और सुरेखा के रिश्ते को सुधारने के लिए ईशान से बात करने के बारे में सोचती हैं। सावी कॉलेज जाती हैं और ईशान के केबिन को बजाकर अंदर जाती हैं, ईशान उससे आने की वजह पूछता हैं तो वो बोलती हैं कि सर मुझे आपसे कुछ पर्सनल जरूरी बात करनी हैं। तो ईशान सावी से बोलता हैं कि तुम्हें पता हैं कि में अभी कहा हूं, इसलिए तुम केवल मेरे से कॉलेज से जुड़ी हुई बाते कर सकती हों। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…
आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, शिखा और अस्मिता सुरेखा को पूजा के लिए तैयार करने में मदद करती हैं और उसकी तारीफ भी करती हैं। अन्वी और दुर्वा यशवंत को तैयार करने में मदद करते हैं। निशिकांत बोलता हैं सुरेखा नीचे तुम्हारा इंतजार कर रही हैं। फिर यशवंत नीचे चला जाता हैं। सब पूजा के लिए नीचे आते है, ईशान और रीवा पूजा के लिए गणेश भगवान की मूर्ति लेकर आते हैं लेकिन वो पंचमुखी मूर्ति नहीं होती हैं। सुरेखा उनको मूर्ति लाते हुए देखती हैं लेकिन वो पंचमुखी नहीं होती हैं तो वो थोड़ी निराश होती हैं। रीवा उससे बोलती हैं कि हमे पंचमुखी मूर्ति कहीं नहीं मिली और वो सुरेखा से माफ़ी मांगती हैं। लेकिन सुरेखा उससे चिंता न करने को बोलती हैं। सुरेखा ईशान और रीवा दोनों के पैर धोती हैं ताकि वो गणेश जी की मूर्ति का ग्रह प्रवेश कर सके। पंडित जी और सुरेखा रीवा को गणेश जी की मूर्ति की स्थापना करने के लिए बोलते हैं, लेकिन तभी अस्मिता रीवा को रोकती हैं और बोलती हैं कि अभी सावी यहां नही हैं। निशिकांत अस्मिता पर गुस्सा करता हैं और उससे बोलता हैं कि जब सावी ईशान से बोलकर गई हैं कि वो लेट आयेगी तो तुम्हें उसे याद करना जरूरी हैं। सुरेखा रीवा को मूर्ति रखने के लिए बोलती हैं तभी सावी आ जाती हैं और अस्मिता बोलती हैं कि सावी आ गई हैं। सुरेखा सावी की देखकर चौक जाती हैं क्योंकि वो पंचमुखी गणेश जी की मूर्ति लेकर आई होती हैं। ईशान सावी से पूछता हैं कि तुम्हें यह मूर्ति कहा से मिली, सावी बोलती हैं कि मुझे यह रामटेक से मिला हैं। अस्मिता और शिखा सावी की तारीफ करती हैं क्योंकि वो सुरेखा के लिए पंचमुखी मूर्ति लेकर आई हैं।
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, मूर्ति को देखकर सुरेखा को उसके पापा की याद आती हैं। सुरेखा बोलती हैं कि अब इस मूर्ति की स्थापना होगी और वो बोलती हैं कि में खुद अपने हाथों से सावी के पैर धोकर उसका स्वागत करूंगी। सुरेखा सावी के पैर धोती हैं, अस्मिता और शिखा सोचते हैं कि सावी का ग्रह प्रवेश तो इस घर में अब हो रहा हैं क्योंकि आज परिवार के सभी सदस्य सावी का स्वागत कर रहे हैं। दुर्वा सावी को रोकती हैं और सुरेखा से पूछती है कि अगर हम सावी की पंचमुखी मूर्ति की स्थापना करेंगे तो रीवा की मूर्ति का क्या होगा? यशवंत बोलता हैं कि हम दोनों ही मूर्तियों की स्थापना करेंगे। पंडित जी इस बात से सहमत होते हैं। गणेश जी की मूर्ति स्थापना करने के बाद पंडित जी पूजा करती हैं और अस्मिता ईशान और सावी की आरती देती हैं। ईशान सभी को मिठाई खाने के लिए देता हैं। ईशान सावी को कहीं जाते हुए देखता है तो वो उसके पीछे चले जाता हैं और उसे रोककर उसको प्रसाद देता हैं और उससे पूछता हैं कि तुमने मुझे क्यों नहीं बताया कि तुम पंचमुखी मूर्ति लेने जा रही हो। सावी बोलती हैं कि मुझे पता था तुम मेरे से बहुत सवाल करते इसलिए मैने तुम्हें कुछ नहीं बताया। रीवा आती हैं और सावी को धन्यवाद बोलती हैं और वो कहती हैं कि सुरेखा तुम्हारी वजह से आज बहुत खुश हैं।






