Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: सवि के कान भरेगी आशिका, सई को अपनी चाल का मोहरा बनाएगा अर्श…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: सवि के कान भरेगी आशिका, सई को अपनी चाल का मोहरा बनाएगा अर्श…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 28 August 2024 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे एपिसोड में कुछ न कुछ होता रहता है। सीरियल में… सवि और रजत सई के साथ मिलकर जन्माष्टमी का त्योहार मनाते हैं। इस दौरान सई अपने पापा को खूब परेशान करती है। इसी बीत अर्श और आशिका भी सवि और रजत के पास पहुंच जाते हैं। रजत दही हांडी फोड़ने जाता है। अर्श भी रजत के पीछे पीछे पहुंच जाता है। अर्श दावा करता है कि सई रजत और आशिका की बेटी नहीं है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सीरियल में, पूजा करने के बाद सवि और रजत घर के लिए रवाना होंगे। गुस्से में रजत सई और सवि को छोड़कर चला जाएगा। ऐसे में आशिका सवि को लिफ्ट देगी। इस दौरान आशिका दावा करेगी कि वो रजत और सवि की शादी से बहुत खुश है। सई रजत से गुस्सा होने की वजह पूछेगी। रजत गुस्से में सई को धक्का दे देगा।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, रजत की ये हरकत देखकर सवि का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। सवि आधी रात में ही रजत के साथ झगड़ा करेगी। वहीं गलती का एहसास होने के बाद रजत सई के कमरे में पहुंच जाएगा। यहां पर रजत अपनी बेटी के कमरे में ही सोने वाला है। सवि सुबह होते ही रजत को खूब लताड़ेगी। इतना ही नहीं सवि रजत को कमरे से बाहर भी निकाल देगी। जिसके बाद सई फिर से रजत से तरह तरह के सवाल पूछने वाली है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share