GDS 5th Merit List Released: इंडिया पोस्ट जीडीएस 5वीं मेरिट लिस्ट 2024 जारी, रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक यहां

India Post GDS 5th Merit List 2024 Released: इंडिया पोस्ट जीडीएस 5वीं मेरिट लिस्ट 2024 को भारतीय डाक विभाग ने आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 44,228 पदों के लिए यह लिस्ट वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अब दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, और अन्य राज्यों के सर्कल-वाइज परिणाम देख सकते हैं।
किसके लिए है यह भर्ती?
यह भर्ती ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक पदों के लिए है। इससे पहले चार मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी हैं और अब 5वीं लिस्ट भी आ गई है।
कैसे देखें जीडीएस 5वीं मेरिट लिस्ट?
इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें:
▪︎सबसे पहले भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
▪︎होम पेज पर कैंडिडेट्स कॉर्नर में GDS ऑनलाइन एंगेजमेंट शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स लिंक पर क्लिक करें।
▪︎यहां राज्यों की सूची दिखेगी। अपनी राज्य का चयन करें।
▪︎पीडीएफ फॉर्मेट में लिस्ट डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
▪︎रजिस्ट्रेशन नंबर और नाम खोजें और पीडीएफ को सुरक्षित रखें।
कैंडिडेट्स के लिए जरूरी जानकारी
▪︎इस लिस्ट में केवल वही उम्मीदवार शामिल हैं, जो योग्यता मापदंड पर खरे उतरे हैं।
▪︎चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।
सीधा लिंक:
रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें: GDS Merit List 2024






