Gautam Gambhir New Head Coach: गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने, जय शाह ने किया ऐलान, राहुल की जगह ली…

Gautam Gambhir New Head Coach: गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने, जय शाह ने किया ऐलान, राहुल की जगह ली…

Gautam Gambhir New Head Coach नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल-बोर्ड ने भारतीय टीम के लिए नये हेड कोच का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ये घोषणा की है। राहुल द्रविड़ की जगह अब पूर्व ओपनर गौतम गंभीर नई जिम्मेदारी को संभालेंगे।

मालूम हो कि इंडिया टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 कप 2024 के बाद खत्म हो गया था। द्रविड़ ने 2021 टी20 वल्र्ड कप के बाद हेड कोच का पद संभाला था। उनका कार्यकाल 2023 तक ही था। बीसीर्सीआ ने कार्यकाल को और आगे बढ़ा दिया था। वहीँ, जय शाह ने एक्‍स पर लिखा, मुझे गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच के रूप में स्वागत करने हुए बेहद खुशी हो रही है। आधुनिक क्रिकेट तेजी से विकसित हुआ है और गौतम ने इस बदलते समय को करीब से देखा है। अपने पूरे करियर में कठिनाइयों का सामना करने और विभिन्न भूमिकाओं में शानदार प्रदर्शन करने के बाद, मुझे विश्वास है कि गौतम भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए एक सही व्यक्ति हैं।

बता दें कि, 20 वर्ल्‍ड कप 2007 और वनडे वर्ल्‍ड कप 2011 का खिताब भारत ने अपने नाम किया था। इन मैचों में गंभीर ने मुख्य किरदार निभाया था। उन्‍होंने दोनों ही टूर्नामेंट के फाइनल में शानदार पारी खेली थी।

टी20 वर्ल्‍ड कप 2007 के फाइनल में उन्‍होंने 54 गेंदों पर 75 रन जड़ दिए थे। वनडे विश्‍व कप 2011 के फाइनल में उन्‍होंने 122 गेंदों पर 97 रन और मैच भी जिताया था। उन्होंने 2003 में भारत के लिए पहला मैच खेला था। अपने करियर में उन्होंने 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी20 मैच खेले हैं। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन हैं। 2016 में भारत के लिए आखिरी मैच खेलने वाले गंभीर ने 2018 में संन्यास ले लिया था।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share