Gariaband News: मां-बेटी की सांप काटने से मौत, सो रहा था परिवार, तभी सांप ने डंसा…

Gariaband News: मां-बेटी की सांप काटने से मौत, सो रहा था परिवार, तभी सांप ने डंसा…

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सांप के काटने से मां-बेटी की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। वहीं, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के भसेरा ग्राम की है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम भसेरा में कृष्णा साहू अपने परिवार के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि 7 अगस्त की रात खाना खाने के बाद उसकी पत्नी और चार बच्चे अलग अलग खाट में सो रहे थे। इसी दौरान सांप ने लता साहू और उसकी बड़ी बेटी ऐश्वर्या साहू को काट लिया। तड़के सुबह पति उठा तो देखा कि उसकी पत्नी और बेटी लेटी ही है। काफी आवाज देने के बाद भी जब दोनों नहीं उठे तो दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर डाॅक्टर ने उपचार के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। डाॅक्टर ने दोनों की मौत का कारण सांप का काटना बताया।

मृतक ऐश्वर्या साहू 13 वर्ष की थी। मां बेटी की मौत के बाद पिता ने अपनी तीनों बच्चियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए फिंगेश्वर सामुदायिक केंद्र में भेजा। यहां डाॅक्टरों ने तीनों बच्चों को खतरे से बाहर बताया है। इधर, मां बेटी की मौत की खबर के बाद ग्रामीणों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share