Ganesh Chaturthi 2024 : इस गणेश चतुर्थी करें राशी अनुसार उपाय और मंत्रों का जाप… मिलेगी हर समस्या से मुक्ति

Ganesh Chaturthi 2024 : सनातन धर्म में गणेश चतुर्थी तिथि का विशेष महत्व है। इस शुभ अवसर पर भक्ति भाव से भगवान गणेश की पूजा की जाती है। धार्मिक मत है कि भगवान गणेश की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में अपार बढ़ोतरी होती है। साथ ही सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। अगर आप भी भगवान गणेश (Ganesh Chaturthi 2024) की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो गणेश चतुर्थी तिथि पर विधिपूर्वक गणपति बप्पा की पूजा करें। साथ ही पूजा करते समय राशि अनुसार मंत्र जाप और उपाय करना चाहिए।
गणेश उत्सव में भगवान गणेश की विधि विधान पूर्वक पूजा-आराधना की जाती है. उनके मंत्रों का जाप किया जाता है. अगर जातक अपनी राशि के अनुसार गणेश चतुर्थी में मन्त्रों का जाप करते हैं तो उन्हें सभी बाधा से मुक्ति मिलती है. वहीँ इस दौरान गणपति जी से जुड़े कुछ खास उपाय करने से हर समस्या दूर हो जाती है और गणेश जी की विशेष कृपा बरसती है। शास्त्रों में गणेश चतुर्थी पर राशि अनुसार उपाय करने का भी विशेष महत्व बताया गया है।
ज्योतिषाचार्य दत्तात्रेय होस्केरे के अनुसार राशी के अनुसार गणेश जी के मंत्रों का उच्चारण करते हुए गणेश चतुर्थी के दिन दूर्वा और पुष्प अर्पित करने से मनोकामनायें पूर्ण होती है और सभी बाधाओं का शमन होता है:

- 1. मेष: ऊँ हेरम्बाय नम:|
- 2. वृषभ: ऊँ श्री निधिये नम: |
- 3. मिथुन: ऊँ वक्रतुंडाय नम: |
- 4. कर्क: ऊँ शम्भु पुत्राय नम:|
- 5. सिह: ऊँ रक्त वाससाय नम:|
- 6 कन्या: ऊँ शूर्पकर्णकाय नम: |
- 7. तुला: ऊँ श्रीमतये गणेशाय नम: |
- 8. वृश्चिक: ऊँ अंगारकाय श्री गणेशाय नम: |
- 9. धनु: ऊँ गणाधिपतये नम: |
- 10. मकर: ऊँ नील लम्बोगराय नम: |
- 11.कुम्भ: ऊँ व्रातपतये नम: |
- 12.मीन: ऊँ वरदमूर्तये नम: |
गणेश चतुर्थी पर करें राशि के अनुसार उपाय

- मेष राशि – गणेश चतुर्थी के दिन मेष राशि के जातक गणेश जी के साथ-साथ सुपारी का भी पूजन करें और इस सुपारी को कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या धन स्थान पर रख लें। इससे आपके धन में बरकत होती है।
- वृषभ राशि – गणेश चतुर्थी के दिन आप भगवान गणेश को 4 नारियल एक माला में पिरो कर अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं।
- मिथुन राशि – गणेश चतुर्थी के व्रत के दौरान ‘गणेश संकट नाशक स्तोत्र’ का पाठ करें। इससे विवाह और वैवाहिक जीवन की समस्याएं खत्म हो जाती हैं।
- कर्क राशि – कर्क राशि के जातक गणपति जी को गणेश चतुर्थी के दिन पंचमेवा का भोग लगा सकते हैं। यह आपके ग्रह दोष दूर करेगा।
- सिंह राशि – बच्चों की तरक्की या शिक्षा प्राप्ति में आ रही अड़चनों से छुटकारा पाने के लिए गणेश चतुर्थी पर बप्पा को सिंदूर अर्पित करना चाहिए। साथ ही गणेश चालीसा का पाठ करना चाहिए।
- कन्या राशि – जातक इस दिन गौ सेवा अवश्य करें। साथ ही गणेश जी के वाहन मूषक को कुछ भोजन अवश्य कराना चाहिए। ऐसा करने से गणेश जी की कृपा बरसती है।
- तुला राशि – यदि आए दिन घर में कलेश होता है तो गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक ‘ॐ ह्रीं ग्रीं ह्रीं’ मंत्र का रोजाना 108 बार जाप करें।
- वृश्चिक राशि – धन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए गणेश चतुर्थी के दिन मिट्टी से बने बप्पा की प्रतिमा की स्थापना करें और रोज भोग लगाकर आरती करें। 10 दिनों तक ऐसा करने से हर विपदा दूर हो जाती है।
- धनु राशि – यदि आप नौकरी या व्यवसाय में उन्नति करना चाहते हैं तो गणेश चतुर्थी के दिन घर में पीले रंग की गणेशजी की प्रतिमा को स्थापित करें।
- मकर राशि – मकर राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी पर 11 दूर्वा की गांठ अर्पित करनी चाहिए। इसके साथ ही हर दूर्वा को चढ़ाने के दौरान ॐ गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा मंत्र का उच्चारण करें। माना जाता है कि इससे तरक्की दोगुनी हो जाती है।
- कुंभ राशि – इस दिन आप बप्पा का पूजन करने के बाद घी और गुड़ गाय को खिला दें। साथ ही इच्छानुसार गरीब व जरूरतमंद को दान दें। इससे ग्रहों के अशुभ प्रभाव खत्म हो जाते हैं।
- मीन राशि – गणेश चतुर्थी के दिन इस राशि के लोगों के लिए गणेश यंत्र बेहद चमत्कारी यंत्र माना जाता है। यदि इस यंत्र की स्थापना घर में की जाए तो वहां नकारात्मक शक्तियों को दूर कर देता है।






