Former IAS Mohinder Singh ED Raid: कौन है पूर्व IAS मोहिंदर सिंह, जिनके घर से मिले 12 करोड़ के हीरे, सोना और कैश, ED के छापेमारी में काली कमाई का भंडाफोड़

Former IAS Mohinder Singh ED Raid: कौन है पूर्व IAS मोहिंदर सिंह, जिनके घर से मिले 12 करोड़ के हीरे, सोना और कैश, ED के छापेमारी में  काली कमाई का भंडाफोड़

Former IAS Mohinder Singh ED Raid: नोएडा प्राधिकरण भूमि घोटाला मामले में बुधवार सुबह से ईडी की टीम दिल्ली, मेरठ, नोएडा और चंडीगढ़ सहित देश की दर्जन भर ठिकानों पर छापेमारी की है. यूपी कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के चेयरमैन रहे मोहिंदर सिंह (IAS Mohinder Singh) के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने रेड डाली है. 

ईडी ने हैसिंडा प्रॉजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशकों और उनके सहयोगियों के कई ठिकानों पर छापा मारा. जिसमे रिटायर्ड आईएएस मोहिंदर सिंह भी शामिल है. मोहिंदर सिंह के चंडीगढ़ स्थित आवास और उनके सहयोगी  मेरठ निवासी आदित्य गुप्ता और आशीष गुप्ता के पांच ठिकानों पर छापा मारा गया है.

इस छापेमारी के दौरान एक करोड़ रुपये कैश, 12 करोड़ रुपये की हीरे, सात करोड़ रुपये कीमत के सोने के जेवरात मिले है. इसमें सात करोड़ के हीरे चंडीगढ़ स्थित आवास से मिले हैं. इसके साथ ही मोहिंदर सिंह के खिलाफ कई अहम् दस्तवेज ईडी के हाथ लगे हैं. छापेमारी में कंपनी के निदेशकों के छह बैंक लॉकरों का भी पता चला है. जिनकी जांच की जा रही है. 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share