Durg: देह व्यापार का भंडाफोड़, 3 युवती सहित 6 गिरफ्तार, वाट्सएप पर लड़कियों की फोटो भेज लॉज में चल रहा था रैकेट

Durg: देह व्यापार का भंडाफोड़, 3 युवती सहित 6 गिरफ्तार, वाट्सएप पर लड़कियों की फोटो भेज लॉज में चल रहा था रैकेट

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त तीन युवतियां व 3 युवकों को पकड़ा है। पकड़े गये लोगों में मुख्य आरोपी निलेश वर्मा लाॅज बुक कर ग्राहकों से डील कर लड़कियों को उनके पास भेजा करता था। लंबे समये से मिल रही शिकायत के बाद भिलाई की छावनी पुलिस ने रेड कार्रवाई कर छह लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। 

जानिए कैसे हो रहा था देहव्यापार

दरअसल, जांजगीर के पामगढ़ निवासी निलेश वर्मा 19 वर्ष के द्वारा दुर्ग में आकर सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। निलेश वर्मा ही ग्राहकों से संपर्क करता था। ग्राहकों को वाट्सएप पर लड़कियों की फोटो भेजकर रेट तय करता था और फिर डील होने के बाद लाॅज बुक कर ग्राहकों के पास लड़कियां भेजता था।

शिकायत पर रेड कार्रवाई

छावनी पुलिस को सेक्स रैकेट की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। शिकायत की जांच के बाद एएसपी सुखनंदन राठौर के नेतृत्व में छावनी पुलिस ने प्रभात लाॅज पावर हाउस में 9 जुलाई को रेड मारी गई। पुलिस को देख देहव्यापार में लिप्त महिलाएं और युवक भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ में सभी ने देहव्यापार करने की बात कबूल की है। आरोपियों के विरूद्ध थाने में धारा 3,4,5,7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत न्यायालय दुर्ग में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक हरिश पाटिल, उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर, उनि वरूण देवता, प्रधान आरक्षक जसपाल सिंह, आरक्षक जीत नारायण , महिला आरक्षक पदमिनी कौशिक की सराहनीय भूमिका रही है । नीचे देखें वीडियो…

आरोपी

गिरफ्तार आरोपियो – (1) निलेश वर्मा पिता साहेबलाल वर्मा उम्र 19 साल साकिन ग्राम पेण्डरी थाना पामगढ़ जिला जांजगीर।

सुप्रभात शील पिता विमल कृष्ण शील उम्र 44 साल शाप नंबर 86 रवि शुक्ला, मार्केट भिलाई, दुर्ग।

राजेन्द्र यादव पिता रघु यादव उम्र 37 साल गिरधारी नगर चण्डी मंदिर के आगे थाना दुर्ग सहित तीन अन्य महिला भी शामिल है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share