Durg Crime News: मेरी पत्नी पर थी गंदी नजर, इसलिए कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला, मुझे हत्या का अफसोस नहीं…

Durg Crime News: मेरी पत्नी पर थी गंदी नजर, इसलिए कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला, मुझे हत्या का अफसोस नहीं…

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी पर बुरी नजर रखने वाले पड़ोसी की पति ने हत्या कर दी। आरोपी ने पहले मृतक को शराब पिलाई और फिर कुल्हाड़ी से काट दिया। घटना के बाद आरोपी शव के पास ही बैठा रहा, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना उतई थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, महकाकला में सुनील कुर्रे (35 वर्ष) अपनी पत्नी के साथ रहता था। सुनील को शक था कि उसकी पत्नी पर पड़ोस का कामेश्वर मार्कण्डेय (36 वर्ष) बुरी नजर रखता है। इसी बात का बदला लेने के लिए सुनील ने एक खौफनाक प्लानिंग तैयार की। योजना के मुताबिक ही आरोपी सुनील ने कामेश्वर को (10 मार्च) रविवार की रात शराब पीने के लिए बुलाया। दोनों ने मिलकर शराब पी और फिर आरोपी ने पीछे से कामेश्वर के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी शव के पास ही बैठा रहा। पुलिस को जब इस घटना की जानकारी मिली तो आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार किया गया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस से कहा कि उसे इस घटना का थोड़ा सा भी अफसोस नहीं है।

उतई थाना ने मीडिया को बताया कि घटना रात 9.30 से 10 बजे की है। ग्राम महकाकला निवासी कामेश्वर मार्कण्डेय (36 वर्ष) अपने पड़ोसी की पत्नी के साथ गंदी नियत रखता था। यह बात महिला के पति आरोपी सुनील कुर्रे को जानकारी लगी। जिसके बाद कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार पड़ोसी की आरोपी ने हत्या कर दी।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share