District Judges Transfer: 22 जिला जज के तबादले, हाईकोर्ट ने जारी की अधिसूचना, जाने किसे कहाँ भेजा गया

District Judges Transfer: 22 जिला जज के तबादले, हाईकोर्ट ने जारी की अधिसूचना, जाने किसे कहाँ भेजा गया

District Judges Transfer: उत्तर प्रदेश में न्यायिक महकमे में बड़ा बदलाव हुआ है. इलाहाबाद हाई कोर्ट(Allahabad High Court) ने 22 जिला जजों समेत दो एडीजे के तबादला कर दिया है. इस सम्बन्ध में रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती की ओर से आदेश जारी किया गया है.

जारी के आदेश के अनुसार, बबीता रानी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहारनपुर से शाहजहांपुर भेजा गया है. वहीँ जिला सत्र न्यायाधीश शाहजहांपुर ब्रह्मदेव शर्मा को मुरादाबाद की जिम्मेदारी मिली है. सुधीर कुमार पंचम को मैनपुरी से बरेली भेजा गया है. वहीँ फतेहपुर से रणजय कुमार वर्मा का अयोध्या तबादला किया गया है. रायबरेली से तरुण सक्सेना को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहारनपुर भेजा गया है. 

रामेश्वर को मऊ से कासगंज भेजा गया है. पंकज कुमार अग्रवाल को बदायूं से मैनपुरी भेजा गया है. सैय्यद एसएमबी असीम को कासगंज से लखीमपुर खीरी तबादला किया गया है. संजीव शुक्ला को आजमगढ़ से हरदोई भेजा गया है. जयप्रकाश पांडेय का तबादला सुल्तानपुर से आजमगढ़ किया गया है. विनय कुमार द्विवेदी को मुजफ्फरनगर से बस्ती का जिला जज बनाया गया है. डॉ. अजय कुमार (द्वितीय) ट्रांसफर मुरादाबाद से मुजफ्फरनगर किया गया है. अनमोल पाल को मिर्जापुर से फतेहपुर का जज बनाया गया है. सुनील कुमार (चतुर्थ) को चंदौली से मऊ, राजकुमार सिंह को हरदोई से रायबरेली जिला जज बनाया गया है. 

लक्ष्मीकांत शुक्ला को लखीमपुर खीरी से सुलतानपुर तबादला किया गया है. कुलदीप सक्सेना को बस्ती से सीतापुर भेजा गया है. रवींद्र नाथ दुबे को भूमि अधिग्रहण पुनर्वास एवं रिसेटेलमेंट प्रयागराज से कामर्शियल कोर्ट गौतमबुद्ध नगर भेजा गया है. वही कुनाल वेपा को मोटर दुर्घटना दावा ट्रिब्यूनल गौतमबुद्ध नगर से कामर्शियल कोर्ट गौतमबुद्ध नगर भेजा गया है. अरविंद कुमार मिश्रा ( द्वितीय) को चेयरमैन स्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल लखनऊ से जिला एवं सत्र न्यायाधीश मिर्जापुर भेजा गया है.  

दिनेश कुमार द्वितीय को पाक्‍सो कोर्ट एडीजे नियुक्त किया गया है. ज्योत्सना सिंह (प्रथम) को कुशीनगर पडरौना को एडीजे आगरा की जिम्मेदारी मिली है. रवींद्र सिंह को भूमि अधिग्रहण पुनर्वास एवं रिसेटेलमेंट मुरादाबाद से जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंदौली बनाया गया है. दिनेश कुमार (द्वितीय) को एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट कुशीनगर पडरौना को उसी जिले में उसी पद पर पाक्सो कोर्ट बनाया गया है.    

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share