Dhamtari News: दो छात्रों की दर्दनाक मौत, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे दोनों बालक, तेज रफ़्तार हाइवा ने मारी टक्कर…

Dhamtari News: दो छात्रों की दर्दनाक मौत, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे दोनों बालक, तेज रफ़्तार हाइवा ने मारी टक्कर…

Dhamtari News: धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में दो छात्रों को तेज रफ़्तार हाइवा ने टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों बालकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान हाइवा ने ठोकर मार दी। इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव ने दु:ख जताया है और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि देने के निर्देश दिये हैं।

दरअसल ये पूरा मामला केरेगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सलोनी का है। गांव के दो बालक योगेंद्र यादव 13 वर्ष, नीरज ध्रुव 14 वर्ष मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। दोनों सड़क पर चल रहे थे। इसी दौरान रेत से भरी हाईवा ने जोरदार ठोकर मार दी। इस घटना के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों बालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर उपचार के दौरान डाॅक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतक दोनों बालक कक्षा छठवीं और सातवीं में पढ़ते थे। दोनों बालकों की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझाइस देकर जाम को खुलवाया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

वहीं, मुख्यमंत्री विष्णु देव ने घटना पर दुख जताते हुये सोशल मीडिया मे लिखा…

”मतरी जिले के ग्राम सलोनी में सड़क दुर्घटना में 2 बच्चों के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है।

इस दुःखद घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं।

मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।

ॐ शांति!”

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share