Devendra Yadav: छह महीने बाद जेल से बाहर आए विधायक देवेंद्र यादव: सुप्रीम कोर्ट से एक दिन पहले मिली थी जमानत

Devendra Yadav: रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में छह महीने से जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव आज जेल से बाहर आए गए। सुप्रीम कोर्ट से गुरुवार को मिली जमानत के बाद आज उन्हें जेल से रिहा किया गया। जेल के बाहर देवेंद्र यादव का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।






