Delhi Crime News: शादी से कुछ घंटे पहले बेटे को उतारा मौत के घाट, बोला- कोई पछतावा नहीं, जानिए पूरा मामला

Delhi Crime News: शादी से कुछ घंटे पहले बेटे को उतारा मौत के घाट, बोला- कोई पछतावा नहीं, जानिए पूरा मामला

Delhi Crime News: दक्षिण दिल्ली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां अज्ञात हमलावर ने जिम ट्रेनर की हत्या कर दी। जिम ट्रेनर की एक दिन बाद शादी होने वाली थी। हमलावर ने उसके चेहरे और सीने पर 15 बार चाकू से हमला किया। हत्या के बाद मृतक का पिता फरार हो गया जिसको बाद में पुलिस ने पकड़ लिया। मृतक के पिता ने पुलिस की पूछताछ में हत्या की बात कबूल कर ली है। आरोपी ने पुलिस से ये भी कहा कि उसे अपने बेटे की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है। उसे यह काम पहले ही कर लेना चाहिए था।

दरअसल, मृतक का अपने पिता से कुछ विवाद चल रहा था। इसलिए पिता पर हत्या करने की आशंका जताई जा रही थी। जिस दौरान जिम ट्रेनर की हत्या हुई उस वक्त घर के पास ढोल बज रहे थे। इस मामले में पुलिस ने मृतक के छोटे भाई और उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि रात में करीब 12:30बजे पुलिस को फोन पर घटना की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि किसी शख्स ने धारदार हथियार से हमला किया जिसके बाद वो गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में गौरव को अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो उन्हें परिजनों पर शक हुआ। वहीं मृतक का पिता मौके से फरार था। पुलिस ने बताया कि छोटे भाई और एक रिश्तेदार को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। वहीं हत्या के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस मामले में पिता को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस वारदात के पीछे का वास्तविक कारण जानने के लिए अपने स्थानीय स्रोतों को सक्रिय कर दिया है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share