Deepika Ranveer Baby Girl: दीपिका पादुकोण बनीं मां, खूबसूरत जोड़ी के घर गूंजी किलकारी, जानिए किसे दिया जन्म…

Deepika Ranveer Baby Girl: दीपिका पादुकोण बनीं मां, खूबसूरत जोड़ी के घर गूंजी किलकारी, जानिए किसे दिया जन्म…

Deepika Ranveer Baby Girl: मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर किलकारी गूंज उठी है। गणेश चतुर्थी उत्सव के अगले दिन कपल के घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि दीपिका पादुकोण की डिलीवरी 28 सितंबर को होनी है। लेकिन, अब उनके घर आज 8 सितंबर को बिटिया ने जन्म लिया है।

दरअसल, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस साल फरवरी में खुशखबरी की जानकारी फैंस के साथ साझा की। इसके बाद से अभिनेत्री सोशल मीडिया पर हर अपडेट लगातार साझा करती रहीं। प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस और खानपान का पूरा ख्याल रखा और इसे लेकर फैंस को भी जागरुक करती रहीं। 

बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 6 सितंबर को सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया था। दीपिका ने डिलीवरी से पहले अपने होने वाले बच्चे के लिए पूजा की। इस दौरान दीपिका का मॉम टू बी लुक काफी चर्चा में रहा। एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर की बनारसी साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं, रणवीर सिंह ने सफेद कुर्ते पजामे में नजर आए थे। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के माता-पिता बनने की खबर सामने आते ही उनके फैंस खुशी से झूम उठे। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर दीपिका के बेटी को जन्म देने के लेकर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि कई यूजर्स दीपिका के बेबी बंप को देखकर कयास लगाया था कि शायद वो जुड़वा बच्चों को जन्म देंगी। इसको लेकर भी फैंस कमेंट कर बोल रहे हैं कि हमें उम्मीद थी कि दीपवीर को जुड़वा बच्चे होंगे। एक यूजर ने लिखा, ‘लक्ष्मी आ गई है, बधाई हो।’ एक ने मीडिया के मजे लेते हुए लिखा, ‘अब मीडिया चैन की नींद सो सकती है।’ वहीं, अब फैंस को दीपिका-रणवीर की परी की झलक देखने का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share