Deepika Padukone Pregnant: प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण! क्या 5 साल बाद अब रणवीर सिंह बनेंगे पापा, जानिए सच्चाई…

Deepika Padukone Pregnant: प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण! क्या 5 साल बाद अब रणवीर सिंह बनेंगे पापा, जानिए सच्चाई…

Deepika Padukone Pregnant: मुंबई। बॉलीवुड की फेमस कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की पहले बच्चे की की खबरों ने एक बार फिर से तूल पकड़ लिया है. दीपिका की रणवीर सिंह से शादी को अब 5 साल से ज्यादा हो गए हैं और हर कोई अब गुड न्यूज का इंतजार कर रहा है. हाल ही में एक्ट्रेस BAFTA सेरेमनी में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुई थीं. हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों मम्मी-पापा बनने वाले हैं. तो आइए जानतें है कि क्या है पूरी सच्चाई…

जानकारी के मुताबिक, चूंकि दीपिका ने कथित तौर पर 77वें बाफ्टा रेड कार्पेट के दौरान अपना मिड्रिफ ढका था, इसलिए ऐसी अफवाहें थीं कि वह प्रेग्नेंट है. बाफ्टा अवॉर्ड्स के लिए दीपिका ने चमचमाती साड़ी और सब्यसाची मुखर्जी द्वारा विशेष रूप से डिजाइन की गई ज्वैलरी पहनी थी. इससे पहले भी दीपिका ने अपने मां के बारे में खुलकर बात की थी. रणवीर और मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं. हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब हम अपना परिवार शुरू करेंगे.

आपको बता दें कि, इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने आगे कहा था कि इस इंडस्ट्री में फेमस और पैसे से इंस्पायर होना आसान है. लेकिन घर पर कोई भी मेरे साथ सेलिब्रिटी जैसा व्यवहार नहीं करता. मैं सबसे पहले एक बेटी और बहन हूं. मैं नहीं चाहती कि यह बदले. मेरा परिवार मुझे जमीन से जोड़े रखता है और रणवीर और मुझे उम्मीद है कि हम अपने बच्चों में भी इसी कल्चर को आगे बढ़ाए. छह साल तक डेट करने के बाद दीपिका और रणवीर सिंह ने 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी कर ली. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की प्रेम कहानी, दोनों की पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट पर हुई थी. बाद में उन्होंने ‘पद्मावत’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ में भी अभिनय किया. पिछले साल नवंबर में दीपिका और रणवीर ने बेल्जियम में अपनी पांचवीं शादी की सालगिरह मनाई थी. काम के मोर्चे पर, दीपिका ने एरियल एक्शन थ्रिलर फ्लिक ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन के साथ अभिनय किया है.

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share