Datia News: प्राचीन किले की दीवार ढही, कई लोग मलबे में दबे, 2 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Datia News: प्राचीन किले की दीवार ढही, कई लोग मलबे में दबे, 2 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Datia News: मध्य प्रदेश के दतिया में बड़ा हादसा हो गया. गुरुवार सुबह प्रसिद्ध और प्राचीन राजगढ़ किले दीवार गिर गयी. करीब 9 लोग किले के मलबे में दब गए. जिसमे तीन बच्चे भी शामिल है. वहीँ अब तक 2 शव बरामद हुए हैं. 

जानकारी के मुताबिक़,घटना दतिया के खलका पुरा वार्ड की है. yahanराजगढ़ किले के आस-पास घर बने हुए हैं. लगातार हो रही बारिश के कारण किले की दिवार कमजोर हो गयी थी. गुरुवार करीब 4 बजे किले की दिवार ढह गयी. जिसकी चपेट में कई लोग आ गए. बताया जा रहा है 9 लोग मलबे में दब गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है और रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया है. 

अब तक 2 शव बरामद किए गए हैं. दो लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. जिन्हे अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है. अभी भी तीन बच्चों समेत 5 लोग मलबे में दबे हुए है. उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share