DA Hike 7th Pay Commission: 4 प्रतिशत DA: केंद्रीय कर्मचारियों की होगी बल्ले बल्ले, कैबिनेट की बैठक में हो सकता है महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान…

DA Hike 7th Pay Commission नईदिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार बड़ा तोहफा दे सकती है। आज होने वाली कैबिनेट में महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ाने के फैसले पर मुहर लगा सकती है। इसी के साथ कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो जायेगा। यानी होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इसका फायदा 48.67 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। मालूम हो कि महंगाई भत्ता साल में दो बार याने कि जनवरी और जुलाई में बढ़ाया जाता है।






