बिलासपुर में कपल का जानलेवा स्टंट: बाइक की टंकी में गर्लफ़्रेंड को बिठाया, फिर लिपटकर सड़कों में दौड़ाता रहा गाड़ी….

बिलासपुर में कपल का जानलेवा स्टंट: बाइक की टंकी में गर्लफ़्रेंड को बिठाया, फिर लिपटकर सड़कों में दौड़ाता रहा गाड़ी….

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से कपल की बेशर्मी का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कपल बेशर्मी की सारी हदों को पार करते हुए जानलेवा स्टंट करते दिख रहे है। वीडियो में आप देख सकते हैं बाइक चालक अपनी प्रेमिका को टंकी में बैठ बाइक को तेजी से सड़कों में दौड़ा रहा है। युवक ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दुघर्टना को आमंत्रित कर रहा है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो गुरुवार-शुक्रवार की रात का बताया जा रहा है। कोरबा पासिंग की एक बाइक में आधी रात शहर की सड़को में कपल के रोमांस को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया। बाइक में निली– काली टी-शर्ट पहना युवक बाइक दौड़ा रहा। सफेद शर्ट में युवती बाइक की टंकी में युवक की तरफ मुंह करके लिपटकर बैठी हुई थी। इस तरह लापरवाही पूर्वक कृत्य के चलते दोनों की जान पर भी बन सकती थी। 

मालूम हो कि प्रेमी प्रेमिका के द्वारा बाइक में रोमांस का वीडियो पहले भी शहर में सामने आ चुका है। पिछले साल सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इमलीपारा रोड़ में ट्रेफिक नियमों का उल्लघंन कर किए गये रोमांस का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने बाइक चालक को पकड़ कर कार्रवाई की थी। इस मामले में हालांकि पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share