Constable Recruitment: आरक्षक भर्ती गड़बड़ी मामला, चार कांस्टेबल समेत 6 गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Constable Recruitment: आरक्षक भर्ती गड़बड़ी मामला, चार कांस्टेबल समेत 6 गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Constable Recruitment: राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी मामले में छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों में पवन साहू, नुतेश्वरी धुर्वे, आरक्षक धर्मराज मरकाम, आरक्षक योगेश ध्रुर्वे, महिला आरक्षक पुष्पा चंद्रवंशी, महिला आरक्षक परिधि शामिल है। मामले की जांच जारी है। साथ ही मामले में अन्य के भी खिलाफ भी सबूत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

मालूम हो कि मामले में 14 लोगों को संदेही बनाया गया था। इनमें से एक कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली। 13 के खिलाफ जांच के बाद छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 

जानिए पूरा मामला

दरअसल, राजनांदगांव संभाग स्तर की पुलिस भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण में अभ्यार्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 16 दिसम्बर से जारी है। भर्ती प्रक्रिया के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर पर बाहर से टेकनिकल टीम पहुंची है, जिनके द्वारा इलेक्ट्रॉनिक डीवाइज लगाकर टेकनिकल कार्य किया जा रहा है। साथ ही भर्ती प्रक्रिया में अलग-अलग इवेंट के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम की ड्यूटी भी लगाई गई है। एएसपी, डीएसपी स्तर के अधिकारियों द्वारा बूथ की चैकिंग की गई। इस दौरान भर्ती प्रक्रिया में बड़ी गड़बड़ी की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसपी ने आनन-फानन में थाने में अपराध दर्ज कराई। लालबाग थाने में अपराध क्रमांक 568/24 धारा 318 4, 338, 336 3, 340 2, बीएनएस पंजीबद्ध किया गया।

कांस्टेबल ने लगाईं फांसी

गड़बड़ी मामले में 14 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच की जा रही है। शुक्रवार 20 दिसंबर को आरक्षक अनिल रत्नाकर को पूछाताछ के लिए राजनांदगांव पुलिस ने बुलाया था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था। आज सुबह उसकी लाश एक पेड पर फंदे से झुलती मिली। आशंका जताई जा रही है कि कांस्टेबल ने तड़के सुबह फांसी लगाई होगी। मृतक अनिल रत्नाकर खैरागढ़ जिले के जालबांधा थाने में पदस्थ था और महासमुंद जिले के सराईपाली का निवासी था। अनिल रत्नाकर ने 2021 में पुलिस की ड्यूटी ज्वाइन की थी।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share