शहर सरकार पर कब्जा बरकरार रखने कांग्रेस ने शुरू की मशक्कत…

शहर सरकार पर कब्जा बरकरार रखने कांग्रेस ने शुरू की मशक्कत…

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम में 70 वार्ड आते हैं। इनमें से 44 वार्ड शहर कांग्रेस कमेटी के हिस्से में है। 26 वार्ड जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आता है। लिहाजा शहर व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को नगर निगम में कब्जा बरकरार रखने के लिए साझा रणनीति पर काम करना होगा। शहर कांग्रेस कमेटी ने 44 वार्ड के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। नगर निगम चुनाव के साथ ही विधानसभा व लोकसभा चुनाव का अच्छा खासा अनुभव रखने वाले कांग्रेस के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को जिम्मेंदारी सौंपी गई है।

शहर कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत बिलासपुर विधानसभा के 38 वार्ड, बेलतरा विधानसभा के 05 वार्ड एवं बिल्हा विधानसभा के 01 वार्ड आते है। शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने बताया कि ब्लॉक 01 में 17 वार्ड है ,जिसे दो हिस्सों में बंटा गया है ,वार्ड क्रमांक 15,16,17,18,19,20,21,22,23 एवं 32 के लिए राकेश शर्मा व पंकज सिंह को पर्यवेक्षक बनाया गया है। वार्ड 24,25,26,27,28,29,एवं 31 के लिए समीर अहमद बबला एवं स्वप्निल शुक्ला को पर्यवेक्षक बनाया गया है। ब्लॉक 02 के वार्ड 30,33,34,35,36,37,38,39,40 एवं 41 के लिए पर्यवेक्षक राजेश पांडेय एवं नरेंद्र बोलर को बनाया गया है। ब्लॉक 03 के लिए रविन्द्र सिंह एवं संध्या तिवारी को पर्यवेक्षक बनाया गया है ,जिसके अंर्तगत वार्ड 53,54,55,56,57 ( बेलतरा विधानसभा के वार्ड ) एवं 59,60,61,62,63,65,66 ( बिलासपुर विधानसभा के वार्ड ) शामिल है ,ब्लॉक 04 के लिए रामशरण यादव एवं शेख नजीरुद्दीन को पर्यवेक्षक बनाया गया है ,जिसमे वार्ड 44,45,69,70 एवं 46 ( बिल्हा विधानसभा के वार्ड ) आते है।

0 ब्लाक अध्यक्षों से बनाएंगे सामंजस्य और लेंगे बैठक

विजय पांडेय ने बताया कि पर्यवेक्षकगण संबंधित ब्लॉक अध्यक्षों से विचार-विमर्श करने के बाद स्थान,समय, आदि चयन कर बैठक करेंगे। बैठक में वार्ड के पार्षद,पार्षद प्रत्याशी, पूर्व पार्षद ,ज़ोन ,सेक्टर ,बूथ अध्यक्ष सहित सभी कांग्रेसजन शामिल होंगे।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share