कमिश्नर का यू टर्न… NPG की खबर के बाद बैकफुट पर… अपना ही आदेश किया निरस्त, चला चली की बेला में किया था शिक्षकों का स्थानांतरण

कमिश्नर का यू टर्न… NPG की खबर के बाद बैकफुट पर… अपना ही आदेश किया निरस्त, चला चली की बेला में किया था शिक्षकों का स्थानांतरण

सरगुजा के संभाग कमिश्नर जीआर चुरेंद्र का बीते एक महीने से भी अधिक समय से रिटायरमेंट शो चल रहा है। विवादित आदेश जारी करना, कलेक्टर के आदेश को पलटना और फिर अपने आदेश को पलटते हुए कलेक्टर के आदेश को सही ठहराना। 16 दिसंबर को इसी तरह के एक मामले का खुलासा NPG ने किया था। जिसमें कमिश्नर चुरेंद्र ने कलेक्टर के आदेश को पलटते हुए विवादित आदेश जारी कर दिया था। अब जबिक रिटायरमेंट में कुछ ही दिन बाकी है, विवादों से दूर रहने की कोशिश के चलते आज अपने ही आदेश को एक बार फिर पलट दिया है। देखें कमिश्नर का यह आदेश

सरगुजा। कमिश्नर जीआर चुरेंद्र 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने 6 दिसंबर को एक आदेश जारी कर कलेक्टर के आदेश से मंडल संयोजक के पद पर कार्य कर रहे प्रधान पाठक का प्रभार छीन लिया है। इसकी जगह दूसरे प्रधान पाठक को मंडल संयोजक का प्रभार संभाग आयुक्त ने दिया है। सहायक आयुक्त को भी आदेश जारी कर अपने द्वारा नियुक्त मंडल संयोजक से कार्य लेना सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए गए हैं न रिटायरमेंट से चंद दिनों पहले कलेक्टर के आदेश को दरकिनार कर प्रभार बांटने को लेकर जमकर चर्चाएं हैं। रिटायरमेंट से कुछ दिनों पहले संभाग आयुक्त द्वारा इस तरह से प्रभार बांटने को लेकर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

अंबिकापुर संभाग में संभाग आयुक्त चुरेंद्र ने 6 दिसंबर को हॉस्टल अधीक्षक के पद पर पदस्थ प्रधान पाठक को प्रभारी मंडल संयोजक बनाने के कलेक्टर के आदेश को कमिश्नर ने पलट दिया है। इसके साथ ही प्रधान पाठक को उनके मूल पद पर कार्य करने हेतु कमिश्नर ने आदेशित किया है। प्रधान पाठक को हटा कर संभाग आयुक्त ने दूसरे प्रधान पाठक को प्रभारी मंडल संयोजक का दायित्व सौंपा है। सेवानिवृत्ति से पहले प्रभार बदलने के इस खेल पर जमकर चर्चाएं हो रही है।

0 कलेक्टर ने जारी किया था ऐसा आदेश

अंबिकापुर कलेक्टर ने 31 अक्टूबर 2022 को आदेश निकालकर सुरेंद्र सिंह प्रधान पाठक प्राथमिक शाला चोरका कछार अंबिकापुर ( हॉस्टल अधीक्षक पहाड़ी कोरबा आश्रम,बालक घंघरी अंबिकापुर) को प्रभारी मंडल संयोजक विकासखंड अंबिकापुर के पद पर कार्य करने हेतु आदेशित किया था। जिसके बाद से सुरेंद्र सिंह मंडल संयोजक के पद पर कार्य कर रहे थे। अचानक 6 दिसंबर को प्रशासनिक कसावट की दृष्टिकोण से कलेक्टर आदिवासी विकास अंबिकापुर के आदेश को पलटते हुए आयुक्त सरगुजा संभाग ने इसे रद्द कर दिया था। सुरेंद्र सिंह को उनके मूल पद स्थापना स्थान में कार्य करने हेतु संभाग आयुक्त ने आदेश जारी करते हुए एक अन्य प्रधान पाठक को मंडल संयोजक का प्रभार दिलवा दिया।

0 कमिश्नर ने कुछ इस तरह जारी किया था आदेश

सुरेंद्र सिंह की जगह कमलेश कुमार सिंह प्रधान पाठक टीएलबी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोतीपुर विकासखंड अंबिकापुर जिला सरगुजा को आगामी आदेश पर्यंत प्रभारी मंडल संयोजक विकासखंड अंबिकापुर जिला सरगुजा के कार्यों का संपादन करने हेतु कमिश्नर ने आदेश जारी किया है। कमलेश कुमार सिंह को प्रभार सौंपने के साथ ही उन्हें आसानी से प्रभार मिल जाए इसके लिए कमिश्नर जीआर चुरेंद्र ने सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग जिला सरगुजा को कमलेश कुमार सिंह से मंडल संयोजक अंबिकापुर के कार्यों का संपादन करवाना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए है। रिटायरमेंट से चंद दिनों पहले जीआर चुरेंद्र द्वारा जारी किए गए इस आदेश की जमकर चर्चा है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share