Raipur Police Holi: मुन्नी बदनाम हुई… गाने पर डांस कर कलेक्टर-एसपी ने बनाया माहौल…

Raipur Police Holi: मुन्नी बदनाम हुई… गाने पर डांस कर कलेक्टर-एसपी ने बनाया माहौल…

Raipur Police Holi: रायपुर। राजधानी रायपुर में होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से निपटने के बाद आज कलेक्टर-एसएसपी ने एक साथ होली मनाई। इस दौरान कलेक्टर गौरव सिंह, एसएसपी डाॅ लाल उमेद सिंह, रायपुर निगम कमिश्नर विश्वदीप सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बंधाई दी।

एसएसपी लाल उमेद सिंह और कलेक्टर गौरव सिंह ने जोरदार डांस किया। दबंग फिल्म के सांग ‘मुन्नी बदनाम हुई’ में ठुमके लगाकर माहौल बना दिया। नीचे देखें वीडियो…

मालूम हो कि रायपुर पुलिस जिले में शांतिपूर्ण त्योहार मनाने को लेकर 13 और 14 मार्च को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी की। जब पूरे जिले में होली मनाई जा रही थी, इस दौरान पुलिस अपनी ड्यूटी कर रही थी। त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से निपटने के बाद आज जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने एक साथ होली मनाई।

एसएसपी डाॅ लाल उमेद सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पुलिस ने त्योहार के दौरान अपनी जिम्मेदारियों को पूरे मुस्तैदी के साथ निभाया। जब लोग होली मना रहे थे, तब पुलिस उनकी सुरक्षा में तैनात थी। शांतिपूर्ण होली राजधानी में मनाई गई।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share