CM Vishnu Dev Sai Biography in Hindi: विष्णु देव साय कैसे बने पंच से मुख्यमंत्री, जानिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बायोग्राफी

CM Vishnu Dev Sai Biography in Hindi: विष्णु देव साय कैसे बने पंच से मुख्यमंत्री, जानिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बायोग्राफी

CM Vishnu Dev Sai Biography in Hindi: विष्णु देव साय(Vishnu Dev Sai) ने 13 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, और इस तरह वे राज्य के दूसरे आदिवासी मुख्यमंत्री बने. साथ ही विष्णु देव साय की यह यात्रा केवल एक राजनीतिक व्यक्ति की नहीं, बल्कि एक ऐसे नेता की है जिसने अपनी कड़ी मेहनत, नेतृत्व क्षमता, और जन कल्याण के प्रति समर्पण के साथ भारतीय राजनीति में एक मजबूत पहचान बनाई है. विष्णु देव साय का जीवन ग्रामीण क्षेत्र से शुरू हुआ. आइये जानते है विष्णु देव साय के पंच से मुख्यमंत्री बनने तक के सफर के बारे में पूरी जानकारी

विष्णु देव साय प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

विष्णु देव साय(Vishnu Dev Sai) का जन्म 21 फरवरी 1964 को छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगिया गाँव में हुआ. उनका परिवार एक किसान परिवार था, और उनका पालन-पोषण ग्रामीण परिवेश में हुआ. वे आदिवासी कंवर समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, और उनका जीवन कृषि और ग्रामीण समस्याओं से गहरे जुड़ा हुआ था. विष्णु देव साय की शिक्षा जशपुर जिले के कुनकुरी में स्थित एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तक हुई.

बगिया की प्राथमिक शाला में शिक्षा प्राप्त करने के बाद विष्णु देव साय ने कुनकुरी के लोयोला मिशनरी स्कूल में दाखिला लिया. पिता के निधन के बाद विष्णु देव साय पर उनकी माँ जसमनी देवी और दो छोटे भाइयों की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर आ गई थी. इस वजह से उन्होंने अपनी शिक्षा को जारी नहीं रखा और परिवार के भरण-पोषण के लिए खेती करने लगे. इस दौरान विष्णु देव साय की मुलाकात भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता और तत्कालीन सांसद स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव से हुई. उन्होंने दिलीप सिंह जूदेव को अपना राजनीतिक गुरु और मार्गदर्शक माना. दिलीप सिंह जूदेव के नेतृत्व में विष्णु देव साय ने राजनीति में महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किया और उनके दिशा-निर्देशन में अपनी राजनीतिक यात्रा को आगे बढ़ाया. 27 मई 1991 को विष्णु देव साय और कौशल्या देवी साईं से विवाह के बंधन में बंधे, विष्णु देव साय का एक बेटा और दो बेटियाँ हैं.

विष्णु देव साय का राजनीति से पुराना नाता

विष्णु देव साय(Vishnu Dev Sai) के लिए राजनीति कोई नया विषय नहीं था, क्योंकि उनके परिवार के कई सदस्य राजनीति में सक्रिय थे. उनके दिवंगत चाचा नरहरि प्रसाद साय और केदारनाथ साय दोनों ही सम्मानित राजनेता थे. नरहरि प्रसाद साय ने 1962 से 1967 तक लैलुंगा विधानसभा क्षेत्र से और फिर 1972 से 1977 तक बगीचा विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में कार्य किया. इसके बाद वे 1977 से 1979 तक संसद सदस्य और केंद्रीय संचार राज्य मंत्री के पद पर रहे. केदारनाथ साय ने 1967 से 1972 तक जनसंघ काल में तपकारा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया. विष्णु देव साय के दादा, स्वर्गीय बुधनाथ साय ने 1947 से 1952 तक विधायक के रूप में राजनीतिक विरासत स्थापित की.

विष्णु देव साय के राजनीतिक करियर की शुरुआत

विष्णु देव साय(Vishnu Dev Sai) ने अपनी राजनीतिक यात्रा 1989 में बगिया ग्राम पंचायत के पंच के रूप में शुरू की. उनका नेतृत्व कौशल इतना प्रभावी था कि 1990 में वे ग्राम पंचायत बगिया के सरपंच चुने गए. इसके बाद 1990 में उन्होंने टंकारा विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा सदस्य का चुनाव भी जीता और इसके साथ ही विधायी राजनीति में कदम रखा.

1990 से 1998 तक, उन्होंने लगातार दो कार्यकालों तक विधानसभा सदस्य (एमएलए) का पद संभाला और राजनीति में अपनी पहचान बनायी. 1999 में, उन्होंने रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और लगातार चार कार्यकालों तक लोकसभा में सेवा की. 13वीं, 14वीं, 15वीं और 16वीं लोकसभा में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया.

विष्णु देव साय का केंद्रीय राजनीति में प्रवेश

विष्णु देव साय(Vishnu Dev Sai) की कार्यशैली और जनसेवा के समर्पण को ध्यान में रखते हुए, उन्हें 2014 में केंद्रीय मंत्री बनने का अवसर मिला. 27 मई 2014 से 2019 तक, उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में इस्पात, खान, श्रम और रोजगार मंत्रालयों की प्रभावी देखरेख की. उनके नेतृत्व में इन मंत्रालयों ने कई अहम योजनाओं और पहलों को कार्यान्वित किया.

विष्णु देव साय को भा.ज.पा. में नेतृत्व की जिम्मेदारी

विष्णु देव साय (Vishnu Dev Sai) की कड़ी मेहनत और संगठन में योगदान को देखकर भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने उन्हें 2006 में छत्तीसगढ़ राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया. इसके बाद, उन्होंने 2020 से 2022 तक फिर से राज्य अध्यक्ष के रूप में कार्य किया. 2 दिसंबर 2022 को उन्हें भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित किया गया और 8 जुलाई 2023 को उन्हें भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति के पूर्ण सदस्य के रूप में पदोन्नत किया गया.

मुख्यमंत्री बनने की घोषणा और शपथ ग्रहण

विष्णु देव साय(Vishnu Dev Sai) की राजनीतिक यात्रा ने उन्हें 2023 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद तक पहुँचाया. भाजपा की एक बैठक में यह घोषणा की गई कि वे छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री होंगे. इस घोषणा के बाद, 13 दिसंबर 2023 को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को खेती में रूचि

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय(Vishnu Dev Sai) खेती और किसानी में गहरी रुचि रखते हैं. वह अपने घर में नदी के तट पर सब्जियां उगाते हैं और कोरोना काल में भी उन्होंने गांव में सब्जी उगाने का कार्य जारी रखा. इसके साथ ही, उन्होंने अन्य किसानों को भी इस कार्य के लिए प्रेरित किया. मैनी नदी पर पुल बनवाकर उन्होंने नदी के पार जाना आसान बनाया और नदी की रेत में खीरा, ककड़ी, मूंगफली जैसी फसलों की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया. उनके प्रयासों से क्षेत्र में कृषि के विकास में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है.

विष्णु देव साय जंगली जड़ी-बूटियों के जानकार भी हैं

विष्णु देव साय(Vishnu Dev Sai) जंगली जड़ी-बूटियों के अच्छे जानकार भी हैं. वह पथरी की अचूक दवा देने के लिए प्रसिद्ध हैं, और उनके कई लाभार्थी उनकी दवा की प्रशंसा करते हैं. उनके इस ज्ञान का लाभ कई लोग उठा रहे हैं. साय की मां, जसमनी देवी ने मुख्यमंत्री बनने पर कहा, “मेरे बेटे ने सबसे पहले परिवार की सेवा की, फिर गांव की सेवा की, विधायक, सांसद, मंत्री बनकर क्षेत्र की सेवा की और अब मुख्यमंत्री बनकर राज्य की सेवा करेगा.”

FAQS

प्रश्न 1. सीएम विष्णुदेव साय पर कितने मुक़दमे दर्ज है?

उत्त्तर: सीएम विष्णुदेव साय पर एक भी मुक़दमे दर्ज नहीं हैं.

प्रश्न 2. सीएम विष्णुदेव साय की शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उत्त्तर: सीएम विष्णुदेव साय 10TH पास हैं.

प्रश्न 3. सीएम विष्णुदेव साय की पत्नी का नाम क्या है?

उत्त्तर: सीएम विष्णुदेव साय की पत्नी का नाम कौशल्या देवी साय है.

प्रश्न 4. सीएम विष्णुदेव साय के पास कुल कितनी संपत्ति है?

उत्त्तर: सीएम विष्णुदेव साय के पास कुल 3.80 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

प्रश्न 5. सीएम विष्णुदेव साय का जन्म कब हुआ?

उत्त्तर: सीएम विष्णुदेव साय का जन्म 21 फरवरी सन् 1964 को हुआ.

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share