CM Viashnudeo sai: CG: सीएम हाउस में पिस्तौल लेकर घुसा युवक, CM विष्णुदेव की सुरक्षा में गंभीर चूक, 8 सुरक्षाकर्मी सस्पेंड, SP बोले NPG से…

CM Viashnudeo sai: CG: सीएम हाउस में पिस्तौल लेकर घुसा युवक, CM विष्णुदेव की सुरक्षा में गंभीर चूक, 8 सुरक्षाकर्मी सस्पेंड, SP बोले NPG से…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में गंभीर चूक हुई है। सीएम हाउस में एक युवक पिस्तौल लेकर पहुंच गया। इस मामले में सीएम सिक्यूरिटी के आठ अधिकारियों और जवानों को सस्पेंड कर दिया गया है।

घटना 25 फरवरी की है। एक युवक लायसेंसी पिस्तौल लेकर अस्थायी सीएम हाउस पहुना पहुंच गया। मेन गेट पर उसकी चेकिंग इसलिए नहीं हो पाई क्योंकि वह सीएम हाउस के स्टाफ की गाडी में अंदर गया था। युवक जब सीएम कक्ष के सामने पहुंच गया तो वहां लास्ट चेकिंग प्वाइंट पर पिस्तौल पकड़ा गया। युवक से पिस्तौल बरामद होते ही हड़कंप मच गया। इसे सीएम सिक्यूरिटी में गंभीर लापरवाही मानी जा रही है।

सीएम को जेड प्लस सुरक्षा मिली है। इसके बाद उनके निवास के भीतर युवक पिस्तौल लेकर पहुंच गया। इस मामले में सीएम हाउस सिक्यूरिटी में तैनात आठ अधिकारियों और जवानों को सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी सीएम सिक्यूरिटी प्रफुल्ल ठाकुर ने एनपीजी न्यूज को बताया कि आठ पुलिसकर्मियों को इस मामले में निलंबित क दिया गया है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share