CM Jandarshan: सीएम के जनदर्शन में उमड़ी भीड़: किसी ने मांगी आर्थिक सहायता तो किसी ने नौकरी, पढ़‍िये…आए कैसे-कैसे आवेदन

CM Jandarshan: सीएम के जनदर्शन में उमड़ी भीड़: किसी ने मांगी आर्थिक सहायता तो किसी ने नौकरी, पढ़‍िये…आए कैसे-कैसे आवेदन

CM Jandarshan: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन आज से प्रारंभ हो गया है। जनदर्शन में जुट रहे नागरीकगणों का स्वागत अतिथि देवो भव की परंपरा के अनुकूल पुष्पमाला से स्वागत कर किया गया। जनदर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। इस दौरान लोगों ने मुख्‍यमंत्री को अपनी समस्‍याएं बताई जिस पर सीएम ने संबंधित विभाग के अफसरों को तुरंत कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

कैंसर पीड़ित पति के इलाज के लिए मुख्यमंत्री से मांगी सहायता, मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में मुख्यमंत्री के पास बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन दिए। मुख्यमंत्री ने बारी-बारी से सभी के आवेदन देखें और त्वरित कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए।

जनदर्शन में एक महिला अपने पति रमेश शुक्ला की समस्या लेकर आई। पत्नी ने बताया कि उनके पति शुक्ला कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं। बीमारी की वजह से उन्हें एडवांस ट्रीटमेंट की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने महिला को संबल देते हुए कहा कि हमारी सरकार के लिए स्वास्थ्य सबसे सर्वाेपरि है। आपके पति को सभी संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुक्ला ने आभार जताते हुए कहा कि हम लोग जनदर्शन में बहुत उम्मीद लेकर आए थे। आप से मिलकर, मुझे अपने पति के जल्द इलाज और गुणवत्तापूर्ण इलाज का भरोसा मिला है आज मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के संबंध में चर्चा में शुक्ला ने बताया कि 2 दिन पूर्व जन दर्शन की जानकारी मिली। मुख्यमंत्री के बारे में पढ़ा था कि सांसद और मंत्री रहते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ के बहुत से लोगों का इलाज कराया है। जनदर्शन में इसका मौका मिला तो मैं आई। मेरा यहां आना सफल हुआ है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जनदर्शन कार्यक्रम में एक आवेदक ने आवेदन के माध्यम से तक्षशिला में प्रवेश दिलाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने रायपुर कलेक्टर को प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने ड्रोन ऑपरेटर को भुगतान नहीं होने संबंधी आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द भुगतान दिलाने कहा।

आयुषी द्विवेदी का यूपीएससी है सपना, मुख्यमंत्री ने कहा कोई बाधा नहीं आएगी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन दर्शन में आज रायपुर के श्याम नगर निवासी महाविद्यालय की छात्रा आयुषी द्विवेदी आई। आयुषी ने बताया कि मेरा सपना यूपीएससी है। मैं आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हूं। सपने में आर्थिक स्थिति बाधा है। मेरे पिता चाहते थे कि मैं सिविल सर्वेंट बनूं और इसके लिए उन्होंने मुझे खूब प्रेरित किया। दुर्भाग्य से कोरोना आया और उनका निधन हो गया। अब मेरा दो सपना है। एक तो मेरे पिता का सपना पूरा करना और दूसरा मेरे खुद का सपना पूरा करना। मुख्यमंत्री जी आप अगर मेरी सहायता करें तो मेरी रास्ते की बाधा दूर हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने आयुषी की तैयारी के लिए अधिकारियों को आवश्यक सुविधा एवं सहायता दिलाने के निर्देश दिए।

महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का साप्ताहिक जनदर्शन आज से प्रारंभ हो गया है। आज पहले ही दिन प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों से आए आम नागरिकों एवं विभिन्न प्रतिनिधिमण्डलों ने सौजन्य मुलाकात कर मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत करा रहे हैं। जनदर्शन में मुख्यमंत्री सहज रूप से सभी से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के संबंध में आवेदन ले रहे हैं। माताओं एवं बहनों के समूह ने महतारी वंदन योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रूपए मिलने से उनकी हर छोटी-बड़ी समस्या दूर हो रही है। इस राशि से बहने अपने बच्चों की आवश्यक जरूरतों को भी पूरी कर रही है। महतारी वंदन योजना से माताओं एवं बहनों को आर्थिक रूप से संबल मिला है।

गढ़ कलेवा के लिए कलेक्टर कोरबा को किया निर्देशित

मुख्यमंत्री जन दर्शन में आज कोरबा जिले की गढ़कलेवा चलाने वाली श्रीया स्व-सहायता समूह की महिलाएं आवेदन लेकर पहुंची। महिलाओं ने बताया कि कोरबा में वे गढ़ कलेवा का संचालन करते हैं। भवन के पुराने होने की वजह से काफी दिक्कत आ रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि बेहतर तरीके से संचालन के लिए कुछ सामग्रियों की भी जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने इस पर कलेक्टर कोरबा को निर्देशित किया। उन्होंने समूह द्वारा चाही गई सामग्री भी उन्हें उपलब्ध कराने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़कलेवा के माध्यम से सस्ती और गुणवत्तापूर्ण भोजन और नाश्ता नागरिक गणों को उपलब्ध होता है ऐसे में उन्हें प्रोत्साहित करना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से कहा कि आप लोग अच्छा काम करें। लोगों को जितनी बेहतर सेवाएं प्रदान करेंगे उतना आपकी आर्थिक आय बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि आप लोग अपनी आर्थिक तरक्की को लेकर बहुत सजग हैं, इसके लिए आपको मैं बधाई देता हूं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share