Choona khane Ke Fayde: बच्चों की हाइट बढ़ाएगा चूना, वयस्कों में नपुंसकता भी करेगा दूर, जानिए चूने के जबरदस्त फायदे…

Choona khane Ke Fayde: आपने पान बनाते समय पत्ते पर चूने का लेप करते तो देखा ही होगा। यही चूना स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। सोशल एक्टिविस्ट राजीव दीक्षित जी ने चूने के सेवन के ऐसे-ऐसे फायदे बताएं हैं जो आपको हैरान कर देंगे। उनके मुताबिक बच्चों की हाइट बढ़ने से लेकर स्त्री-पुरुष की नपुंसकता तक का इलाज करने की क्षमता चूने में है। आपको बता दें कि चूना कैल्शियम और ऑक्सीजन से बना होता है। जब इस चूने को पानी में घोला जाता है तो ये कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड बन जाता है। गेहूं के दाने के बराबर इसी चूने का सेवन आपके स्वास्थ्य में हैरान कर देने वाले फायदे ला सकता है। जानते हैं राजीव दीक्षित जी चूने के कौन-कौन से फायदे बता गए हैं।
बच्चों की हाइट बढ़ाने में मदद
जिन बच्चों की हाइट नहीं बढ़ रही हो और उनके माता-पिता इसे लेकर बेहद चिंतित हैं, उन्हें अपने बच्चों को गेहूं के दाने बराबर चूना खिलाना शुरू कर देना चाहिए। चुना खिलाने का सबसे बेहतर तरीका यह है कि उसे दाल, दही या फिर गुनगुने पानी में घोलकर पिलाया जाए। इससे बच्चों की ठहरी हाइट तो बढ़ेगी ही,उनकी हड्डियां भी मजबूत होगी।
नपुंसकता दूर करें
राजीव दीक्षित ने बताया है कि ऐसे पुरुष जिन्हें बच्चा पैदा करने में दिक्कत आ रही है, स्पर्म की बेहद कमी है, उन्हें लगातार दो से तीन साल गेहूं के दाने के बराबर चूना खिलाकर देखें। निश्चय ही फायदा होगा। वहीं चूना महिलाओं में भी अंडे बनाने की प्रक्रिया को तेज करता है और इस तरह स्त्री और पुरुष, दोनों की नपुंसकता दूर करने में मददगार है।
पीरियड्स में फायदे
वे लड़कियां या महिलाएं जो अनियमित पीरियड की समस्या से जूझ रही हैं या जिन्हें पीरियड के दौरान असहनीय दर्द होता है उन्हें भी गेहूं के दाने के बराबर चूना खाने से बहुत फायदा होगा।
मानसिक कमज़ोरी दूर होगी
राजीव दीक्षित जी के अनुसार जिन बच्चों में बुद्धि की कमी है या जो मानसिक रूप से सामान्य नहीं है, उन्हें भी गेहूं के दाने के बराबर चूना खिलाने से बहुत फर्क पड़ेगा और वे अपनी गतिविधियां और पढ़ाई बेहतर तरीके से कर पाएंगे।
हड्डियों को दे मजबूती
गेहूं के दाने के बराबर चूना हड्डियों को इतनी मजबूती दे सकता है जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। खासकर वे महिलाएं जो मीनोपाॅज के दौर से गुजर रही हैं और डाॅक्टर ने कहा है कि वे ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित हो चुकी हैं, उन्हें तुरंत गेहूं के दाने के बराबर चूना रोजाना खाना शुरु कर देना चाहिए। इससे हड्डियां सघन होंगी, जोड़ों का दर्द कम होगा और फ्रेक्चर आदि का जोखिम कम होगा।
रीढ़ की हड्डी की तकलीफ़ दूर करें
रीढ़ की हड्डी में लंबर पेन की शिकायत बहुत से लोगों को होती है जिसके लिए डाॅक्टर L1 से L5 जैसे शब्दों का प्रयोग करते हैं। पीठ के बीच से नीचे के हिस्से में स्थित ये कशेरुकाएं आपके शरीर के अधिकांश भार को सहारा देती हैं। यह आपके शरीर के संतुलन का केंद्र भी है। इनमें जब तकलीफ होती है तो उठना बैठना मुश्किल हो जाता है। राजीव दीक्षित जी कहते हैं कि गेहूं के दाने के बराबर चूना इस तकलीफ को न्यूनतम कर सकता है।
एड़ी का दर्द दूर करे
बहुत से लोगों को सुबह उठने के साथ एड़ी में असहनीय पीड़ा होती है वहीं कुछ लोगों को पंजों में दर्द रहता है। ऐसी स्थिति में भी गेहूं के दाने के बराबर चूना खाने से बहुत राहत मिलती है।
दांतों के लिए फायदेमंद
अगर आपके दांत हिलते हैं तो भी आपको गेहूं के दाने के बराबर चूना खाने से फायदा होगा। यही नहीं यह दांतों में ठंडा-गरम लगने की समस्या को भी दूर करेगा।
पीलिया से राहत
दाल या पानी के साथ गेहूं के दाने बराबर चूने का सेवन करने से पीलिया से जल्दी राहत मिलती है।
इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद
चूने में इम्यूनिटी बूस्ट करने की क्षमता भी होती है क्योंकि इसमें विटामिन सी होता है। गेहूं के दाने के बराबर चूना आपको बीमारियों और संक्रमण से बचा सकता है।
चूना खाने में सावधानी
चुना खाते समय कुछ लोगों को सावधान रहने की भी जरूरत है। वे लोग जिनके शरीर में स्टोन बनने की टेंडेंसी है, उन्हें चूना खाने से परहेज करना चाहिए। साथ ही वे लोग जिन्हें खट्टे फलों से एलर्जी है उन्हें भी चूना के सेवन नहीं करना चाहिए। कुछ लोगों को चूना खाने से उल्टी और जी मिचलाना जैसी दिक्कतें भी हो सकती है। यदि आपको ऐसा महसूस होता है तो चूना खाने से परहेज करें।