छत्तीसगढ़ः थाने के बाथरूम में युवक ने लगाई फांसी, गुस्साएं लोगों ने थाने में किया पत्थराव, पुलिस ने आंसू गैस और लाठी चार्ज किया….

छत्तीसगढ़ः थाने के बाथरूम में युवक ने लगाई फांसी, गुस्साएं लोगों ने थाने में किया पत्थराव, पुलिस ने आंसू गैस और लाठी चार्ज किया….

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से बड़ी खबर सामने आई है। कोतवाली थाना के बाथरूम में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पहले चक्काचाम किया और फिर आज देर शाम थाने का घेराव कर दिये। ग्रामीणों ने थाने में लगी रेलिंग को उखाड दिया है। साथ ही थाने में पत्थराव भी कर रहे है।

बताया जा रहा है कि भीड़ अनियंत्रित हो गई है। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस और लाठी चार्ज भी किया। भीड़ इसके बाद और भी ज्यादा आक्रोशि हो गई है। फिलहाल कोतवाली थाने में हंगामा जारी है। अन्य थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया है। एएसपी, एसडीओपी, डीएसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके के लिए रवाना हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक का नाम गुरूचरण मंडल था और संतोषीनगर गांव में रहता था। मृतक एलआरएचएम में चपरासी के पद पर तैनात था। कोतवाली पुलिस एक मामले में गुरूचरण को पूछताछ केे लिए आये दिन बुला रही थी। घटना वाले दिन भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

इस दौरान थाने के बाथरूम में कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद आज ही कुछ लोग थाने पहुंचे थे और चक्काजाम किये थे। आज देर शाम फिर से ग्रामीणों की भीड़ थाने का घेराव कर दी। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। अभी भी हंगामा जारी है। आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है…

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share