Chhattisgarh Top News Today: निकाय चुनाव पर संशय और सरकारी कर्मचारियों का नया संघर्ष… सहित पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें…

Chhattisgarh Top News Today: निकाय चुनाव पर संशय और सरकारी कर्मचारियों का नया संघर्ष… सहित पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें…

Chhattisgarh Top News Today: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में स्‍थानीय निकाय चुनाव को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। पांच साल पहले 2019 में 15 नवंबर को चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा हुई थी। दिसंबर में मतदान और चुनाव परिणाम के साथ जनवरी के पहले सप्‍ताह में नई परिषदों का गठन हो गया था, लेकिन इस बार नवंबर करीब आधा बीत गया है, लेकिन अब तक चुनाव की प्रारंभिक तैयारियां ही नहीं हो पाई है। मतदाता सूची का काम चल रहा है। वार्डों का परिसीमन भी अभी पूरा नहीं हुआ है, आरक्षण की भी प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो पाई। इस बीच राज्‍य चुनाव आयोग ने मतदाता सूची तैयार करने के कार्यक्रम में बदलाव कर दिया है। इधर, छत्‍तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों ने एक नया संघर्ष शुरू कर दिया है। फेडरेशन की तरफ से आज मुख्‍य सचिव को पत्र लिखा गया है। राजद्रोह के आरोपों से घिरे आईपीएस जीपी सिंह को आज हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर आज मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई। वहीं, राज्‍य में कल से धान की खरीदी शुरू हो रही है। इसके साथ पढ़‍िये दिनभर की प्रमुख खबरें…

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share