Chhattisgarh: सब इंस्पेक्टर की मौतः यूपी से आरोपी को पकड़कर लौटते वक्त पुलिस की वाहन पलटी, दो कांस्टेबल घायल…

Chhattisgarh: सब इंस्पेक्टर की मौतः यूपी से आरोपी को पकड़कर लौटते वक्त पुलिस की वाहन पलटी, दो कांस्टेबल घायल…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिला में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दुष्कर्म के आरोपी को यूपी से गिरफतार कर कोरबा लौट रही पुलिस की वाहन हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में वाहन सवार एसआई की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सब इंस्पेक्टर विलायत अली कोरबा के पाली थाना में पदस्थ थे। वहीं, इस हादसे में तीन आरक्षक और दो ड्र्ाइवर घायल हो गये। बताया जा रहा है कि एक कांस्टेबल गंभीर है, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।

जानकारी के मुताबिक, बीते छह नवंबर को पाली थाना पुलिस की टीम दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने के लिए यूपी के कानपुर गई हुई थी। यहां से आरोपी को गिरफतार कर वापस पाली थाना लौट रही थी। टीम में एक सब इंस्पेक्टर, दो कांस्टेबल, तीन कांस्टेबल और एक चालक था। सभी आज सुबह गौरेला पेंड्र्ा मरवाही जिला के गौरेला थाना क्षेत्र में पहुंचे थे। उनकी गाड़ी जैसे ही वेंकटनगर रोड से गौलेला की ओर आने वाली सड़क पर मेंढूका गांव पहुंची थी। इसी दौरान अचानक एक कुत्ता सामने आ गया। ड््राइवर ने कुत्ते को बचाने के चक्कर में वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 4 बार पलटते हुये सड़क से 50 मीटर अंदर चले गई।

इस हादसे में स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गये। वहीं, हादसे में सब इंस्पेकटर की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप् से घायल आरक्षक शैलेंद्र तंवर को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। साथ ही चालक और आरक्षकों को हल्की चोट आई है। हादसे के दौरान वाहन को गोपी नागवंशी चला रहा था। फिलहाल, गौलेला पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसआई के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

वहीं, सब इंस्पेक्टर की मौत के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। कोरबा पुलिस में भी शोक की लहर है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share