Chhattisgarh News: कलेक्ट्रेट में तोड़-फोड़ करके आना है…महिला कांग्रेस विधायक का भड़काऊ भाषण, बोली- याद है ना बलौदाबाजार…

Chhattisgarh News: कलेक्ट्रेट में तोड़-फोड़ करके आना है…महिला कांग्रेस विधायक का भड़काऊ भाषण, बोली- याद है ना बलौदाबाजार…

Chhattisgarh News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कांग्रेस विधायक जनता को संबोधित करते हुये दिख रही हैं। साथ ही भीड़ को कलेक्टर ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ करने के लिए उकसा रही हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस विधायक अपने भाषण में बलौदाबाजार की घटना का जिक्र भी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि भाषण के दौरान स्टेज में कांग्रेस के और भी विधायक मौजूद थे। अपने भाषण में महिला विधायक भीड़ से कह रही है कि कलेक्ट्रेट के भीतर जाना है, केवल बाहर से ही नहीं आना है। हम सबकों एक साथ जाकर तोड़फोड़ कर आना है। याद है न बलौदाबाजार कैसा है तो आप सभी जान ही रहे हैं….

महिला विधायक का यह वीडियो बीजेपी छत्तीसगढ़ ने अपने शोसल मीडिया फेसबुक और एक्स पर पोस्ट किया है। बीजेपी ने वीडियो शेयर कर लिखा…

”प्रदेश में कांग्रेस किस तरह लोगों को भड़का रही है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े अपने भाषण में लोगों को कलेक्टर ऑफिस में तोड़-फोड़ करने के लिए उकसा रही है। क्या यही है कांग्रेस के संस्कार जो प्रदेश की शांत फिज़ा में जहर घोलने का काम कर रही है। यह भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार नहीं हैं और भी ऐसे बहुत सारे कुकृत्य कांग्रेस लगातार कर रही है।”

बता दें कि ये वीडियो सारंगढ़ का बताया जा रहा है। सारंगढ़ में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का घेराव और धरना प्रर्दशन का आयोजन रखा था। इस प्रदर्शन में विधायक उमेश पटेल, सरायपाली विधायक चतुरी नंद, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे और उत्तरी जांगड़े मौजूद थी। इस दौरान उत्तरी जांगड़े अपने भाषण में भीड़ को तोड़फोड़ के लिए उकसा रही थी।

हालांकि इस वीडियो को लेकर विधायक उत्तरी जांगड़े ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वीडियो को एडिट किया गया है और उन्हें बदनाम करने के लिए बीजेपी ने वीडियो को शेयर किया है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share