Chhattisgarh News: सीबीआई की रिमांड पर सोनवानी और गोयल: विशेष कोर्ट ने रिमांड पर सौंपा

Chhattisgarh News: सीबीआई की रिमांड पर सोनवानी और गोयल: विशेष कोर्ट ने रिमांड पर सौंपा

Chhattisgarh News: रायपुर। पीएससी भर्ती में फर्जीवाड़ा के आरोप में पकड़े गए पीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और उद्योगपति श्रवण कुमार गोयल को सीबीआई ने आज रायपुर की विशेष कोर्ट में पेश किया। सीबीआई ने दोनों आरोपियों की रिमांड पर मांगी। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 10 दिन की रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया।

बता दें कि सीबीआई ने सोनवानी और गोयल को सोमवार को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि पीएससी भर्ती में गड़बड़ी के पर्याप्‍त सबूत मिलने के बाद सीबीआई ने दोनों को गिरफ्तार किया है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share