Chhattisgarh News: मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव के साथ भोजन का ऑफर: जानिये.. क्‍या करना पड़ेगा इसके लिए…

Chhattisgarh News: मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव के साथ भोजन का ऑफर: जानिये.. क्‍या करना पड़ेगा इसके लिए…

Chhattisgarh News: रायपुर। बीजेपी का सदस्‍यता अभियान देशभर में चल रहा है। छत्‍तीसगढ़ में प्रदेश स्‍तर पर 2 सितंबर को इस अभियान की शुरुआत की गई। पार्टी नेताओं के अनुसार राज्‍य में अब तक करीब 13 लाख सदस्‍य बन गए हैं। इस बीच पार्टी संगठन की तरफ से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का उत्‍साह बढ़ाने के लिए सीएम के साथ भोजन का ऑफर दिया जा रहा है। पार्टी नेताओं के अनुसार 3 हजार सदस्‍य बनाने वाले पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मुख्‍यमंत्री के साथ भोजन करने का अवसर मिलेगा।

इधर, बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा है कि भाजपा सदस्यता अभियान में प्रत्येक मंडल इकाई में 200 से अधिक सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। प्रदेश भर में एक लाख सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे और आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय सदस्यों को ही दायित्व दिए जाएंगे। नवीन ने कहा कि निर्धारित अवधि में सदस्यता का लक्ष्य अर्जित करने, ज्यादा-से-ज्यादा प्रदेशवासियों को भाजपा की विचाधारा से जोड़ने, गली-गली और घर-घर पहुंचकर भाजपा के सदस्यता अभियान को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाने के लिए इस अभियान को और तीव्र गति प्रदान के लिए कार्यकर्ता पूरे मनोयाग से जुट जाएं।

प्रदेश प्रभारी नबीन ने यह बातें प्रदेश मुख्‍यालय में सदस्‍यता अभियान की समीक्षा करते हुए कही। बता दें कि प्रदेश में इन दिनों बीजेपी का संगठन महापर्व सदस्यता अभियान तेज गति से चल रहा है। सभी कार्यकर्ता प्रदेश के लिए निर्धारित सदस्यता का लक्ष्य हासिल करने में जुटे हुए हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share