Chhattisgarh News: केंद्रीय गृह मंत्री से मिले राज्यपाल डेका: शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल का पहला दिल्ली दौरा..

Chhattisgarh News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका इन दिनों दिल्ली के दौरे पर हैं। डेका ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रदेश की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं।
बता दें कि डेका ने 31 जुलाई को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के पद की शपथ ली थी। इसके अलगे ही दिन वे राष्ट्रपति भवन में आयोजित राज्यपालों के सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली चले गए। यह सम्मेलन 3 अगस्त तक चला। राज्यपाल के पद की शपथ लेने के बाद डेका का यह पहला दिल्ली दौरा है।







