Chhattisgarh News: GAD का भूल सुधार: NPG की खबर के बाद राज्य प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों का बदला ट्रांसफर आर्डर

Chhattisgarh News: रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने भूल सुधार करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के 9 अफसरों के ट्रांसफर आर्डर में बदलाव किया है। इसमें रीता यादव का नाम भी शामिल है। बता दें कि रीता को उप सचिव राजस्व मंडल बनाया गया था, लेकिन वहां उप सचिव का पद ही नहीं था। एनपीजी ने आज ही इस खबर को प्रमुखता से उठाया इसके बाद सरकार ने रीता यादव का ट्रांसफर राजस्व मंडल से धमतरी कर दिया है। उन्हें धमतरी का अपर कलेक्टर बनाया गया है। देखिये पूरी सूची








