Chhattisgarh News: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव गिरफ्तार: कई घंटे चली रस्साकशी के बाद बलौदाबाजार से पहुंची पुलिस ने हिरासत में लिया

Chhattisgarh News: भिलाई। बलौदाबाजार मामले में आरोपी बनाए गए भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बलौदाबाजार से पुलिस की एक टीम आज सुबह भिलाई पहुंची थी, पुलिस को देखते ही उनके समर्थकों ने घर के बाहर की घेर लिया और पुलिस को अंदर जाने नहीं दिया। इस दौरान वहां जमकर नारेबाजी होती रही। दिनभर की रस्साकशी के बाद शाम को पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज यादव से मिलने उनके निवास पर पहुंचे थे, इस दौरान यादव की पूर्व सीएम भूपेश बघेल से भी उनकी बात कराई गई। बता दें कि यादव को बघेल का समर्थक माना जाता है बघेल इस वक्त दिल्ली के दौरे पर हैं, आज रात वे रायपुर लौटेंगे।






