Chhattisgarh News: तो नपेंगे कलेक्टर: सीएम विष्णुदेव की सख्त चेतवानी, बोले- कहीं कोई कोताही हुई तो कलेक्टर होंगे जिम्मेदार

Chhattisgarh News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के प्रशासनिक अमले को आज सख्त संदेश दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन को लेकर हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। इसमें किसी भी तरह की कोताही और गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीएम आवास योजना में एक रुपए की भी गड़बड़ी की शिकायत मिली तो सीधे कलेक्टर के ऊपर कार्रवाई होगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह बात राजधानी के इंडोर स्टेडियम में दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजित मोर आवास, मोर अधिकार कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 32 लाख आवास स्वीकृत हुए हैं उनमें से लगभग 30 फीसदी आवास हमे मिले हैं ये राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री बनने के बाद हमने सबसे पहला काम 18 लाख पीएम आवास योजना योजना की स्वीकृति दी थी। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के 5 लाख 11 हज़ार हितग्राहियों के खाते में पहली किश्त का अंतरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवासहीनों के मकान का सपना पूरा होगा।
सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। लाभार्थियों का हमने पांव धोकर स्वागत किया है। पीएम आवास की स्वीकृति के लिए आप सभी को बधाई। आप सभी की तरफ से मोदी जी को जन्मदिन की बधाई। आज जिन हितग्राहियों का गृह प्रवेश हो रहा है उन्हे भी बहुत बहुत-बधाई।






