Chhattisgarh News: सीएम का आज व्‍यस्‍त कार्यक्रम: इस कार्यक्रम में पीएम रहेंगे शामिल, सुबह से रात तक कई बड़े आयोजनों में होंगे शामिल

Chhattisgarh News: सीएम का आज व्‍यस्‍त कार्यक्रम: इस कार्यक्रम में पीएम रहेंगे शामिल, सुबह से रात तक कई बड़े आयोजनों में होंगे शामिल

Chhattisgarh News: रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय आज दोपहर रायपुर के सांइस कॉलेज मैदान में आयोजित जनजातीय महोत्‍सव का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगा।

जनजातीय महोत्‍सव के बाद सीएम रविशंकर विश्‍वविद्यालय के हैलीपेड से बालोद के लिए उड़ान भरेंगे। बालोद जिले के नवीन धान उपार्जन केन्द्र भाठागांव बी से राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री साय भाठागांव बी में ही जनजातीय गौरव दिवस एवं कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे।

बालोद से सीएम विष्‍णुदेव 4 बजे लौटेंगे और रायपुर के मेडिकल कालेज सभागार जाएंगे। वहां पूर्व राज्‍यसभा सांसद गोपाल व्‍यास की श्रद्धंजलि सभा में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम भी करीब एक घंटे चलेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शाम 6.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मेफेयर लेक रिसार्ट में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 का विमोचन करेंगे। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव और विजय शर्मा कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि 28 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित केबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-2030 मंजूर की गई थी। इसमें छत्तीसगढ़ सरकार ने भारत सरकार के विजन 2047 की परिकल्पना को साकार करने तथा राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से कई प्रावधान किए हैं।

उल्लेखनीय है कि नई औद्योगिक नीति को उद्योग विभाग द्वारा संबंधित सभी हितपक्षों, औद्योगिक संगठन, औद्योगिक समूहों, संबंधित विभागों के साथ संवाद एवं गहन विचार-विमर्श कर तैयार किया गया है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share