Chhattisgarh News: इस योजना की महिला हिग्राहियों का सीएम विष्णुदेव ने चरण पखारे: पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा..

Chhattisgarh News: रायपुर। पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत 8 लाख 46 हजार 932 और शहरी आवास योजना के 23 हजार 71 हितग्राहियों के आवास का सपना आज पूरा हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी के इंडोर स्टेडियम में दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजित मोर आवास, मोर अधिकार कार्यक्रम की शुरूआत की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री लखन लाल देवांगन, मंत्री दयाल दस बघेल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी उपस्थित हैं। मुख्यमंत्री ने पीएम आवास योजना की तकनीकी मार्गदर्शिका का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के चरण पखारे। मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना पर आधारित तकनीकी मार्गदर्शिका का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गृह पोर्टल लांच किया, जिसकी मदद से आवास योजना के हितग्राही भवन निर्माण संबंधित जानकारी ले सकेंगे।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मोर आवास, मोर अधिकार कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा, आज हमारे छत्तीसगढ़ वासियों, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी भाई-बहनों के लिए महत्वपूर्ण दिन है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री उड़ीसा से प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किश्त जारी करेंगे, इसके साथ ही जिनका आवास पूरा हो गया है, उन्हें गृहप्रवेश भी करवाएंगे। आज विश्वकर्मा जयंती की आप सभी को शुभकामनाएं। आज के ही दिन हमारे आधुनिक भारत के विश्वकर्मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है, हम सभी उनके दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।






