Chhattisgarh News: मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव ने क्लर्क प्रदीप उपाध्याय खुदकुशी मामले की दिए जांच के आदेश

Chhattisgarh News: मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव ने क्लर्क प्रदीप उपाध्याय खुदकुशी मामले की दिए जांच के आदेश

Chhattisgarh News: रायपुर। राज्य शासन द्वारा रायपुर कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ लिपिक प्रदीप उपाध्याय की खुदकुशी तथा सुसाइड नोट में तीन विभागीय अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर खुदकुशी मामले की जांच कराने का अनुरोध किया था।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। रायपुर संभाग के कमिश्नर को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। मुख्यमंत्री साय ने ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधि मंडल के आग्रह पर संवेदनशील रुख अपनाते हुए मृत लिपिक के परिजन को नियमानुसार अनुकंपा नियुक्ति जल्दी दिलाने का भी आश्वासन दिया है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share