Chhattisgarh News: CG कमाल की पोस्टिंगः जिस महिला को डीई में दोषी पाकर 6 लाख की रिकवरी निकाली गई, उसे नगरीय प्रशासन विभाग ने बना दिया प्रभारी सीएमओ

Chhattisgarh News: CG कमाल की पोस्टिंगः जिस महिला को डीई में दोषी पाकर 6 लाख की रिकवरी निकाली गई, उसे नगरीय प्रशासन विभाग ने बना दिया प्रभारी सीएमओ

Chhattisgarh News: रायपुर। नगर पालिका में डस्‍टबीन खरीदी में भ्रष्‍टाचार के मामले में दोषी पाई गई महिला अफसर से नगरीय प्रशासन विभाग ने वसूली का आदेश जारी कर रखा है। इतना ही नहीं महिला अफसर की 2 वेतन वृद्धि रोकने का भी आदेश है। नगरीय प्रशासन विभाग ने यह आदेश जनवरी 2022 में जारी किया था। करीब 2 वर्ष बाद भी महिला अफसर से वसूली नहीं की गई है। हद तो तब हो गई जब उसी महिला अफसर को फिर से नगर पंचायत लैलूंगा का प्रभारी मुख्‍य नगर पालिक अधिकारी (सीएमओ) बना दिया गया है।

NPG.NEWS को उपलब्‍ध कराए गए दस्‍तावेजों के अनुसार ममता चौधरी (सहायक वर्ग-2) पर किरोड़ीमलनगर नगर पंचायत में सीएमओ रहने के दौरान डस्‍टबीन खरीदी में गड़बड़ी का आरोप लगा था। विभागीय जांच में आरोप सही पाया गया। इसके आधार पर 6 लाख 15 हजार 751 रुपये की वसूली करने और 2 वेतन वृद्धि रोकने का आदेश जारी हुआ, लेकिन इस पर अब तक हमल नहीं हुआ है।

नगरीय प्रशासन विभाग के बिलासपुर संभाग के संयुक्‍त संचालक ने 6 मार्च 2024 को खरसिया नगर पालिका परिषद के मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखकर ममता चौधरी के खिलाफ विभाग की तरफ से की गई नुशंसा के आधार पर कार्यवाही करने का निर्देश जारी किया है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share