Chhattisgarh News: CG शहरों में चलेगा 17 दिन का विशेष अभियान: 14 सितंबर से होगी शुरुआत, सरकार ने जारी किया दिशा- निर्देश

Chhattisgarh News: रायपुर। प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में 17 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत 14 सितंबर से होगी और यह 1 अक्टूबर तक चलेगा। इस संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग ने राज्य के सभी नगरीय निकायों को विशेष निर्देश जारी किया है। इस अभियान में शहर के आम लोगों का भी सहयोग लिया जाएगा।
नगरीय प्रशासन विभाग के संचालनालय की तरफ से जारी इस निर्देश में सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाने का निर्देश जारी किया गया है। नगरीय निकायों के आयुक्तों और सीएमओ को जारी इस निर्देश में 14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक इस अभियान को चलाने के लिए कहा गया है।
देखें – स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर नगरीय प्रशासन विभाग का निर्देश






