Chhattisgarh News: बिग ब्रेकिंग न्‍यूज: CG टलेगा स्‍थानीय चुनाव? पंचायत विभाग ने अचानक जारी किया यह आदेश…

Chhattisgarh News: बिग ब्रेकिंग न्‍यूज: CG टलेगा स्‍थानीय चुनाव? पंचायत विभाग ने अचानक जारी किया यह आदेश…

Chhattisgarh News: रायपुर। राज्‍य में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी चल रही है। दोनों चुनाव एक साथ कराए जाने की तैयारी के बीच अचानक चुनाव टाले जाने की खबरें आने लगी हैं। चुनाव टाले जाने की अटकले पंचायत विभाग की तरफ से जारी एक आदेश की वजह से लगाई जा रही है।

दरअसल, पंचायत विभाग ने आज एक आदेश जारी कर पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया स्‍थगित कर दी है।

बता दें कि पंचायत विभाग ने इससे पहले सभी जिलों को पत्र जारी करके ग्राम पंचायत, जनपद और जिला पंचायत के लिए वार्डो के आरक्षण की प्रक्रिया 20 दिसंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया था। आज अचाकन आरक्षण की प्रक्रिया पर रोक लगाए जाने से कई तरह की चर्चाएं होने लगी हैं।

सूत्रों का कहना है कि संभव है कि पंचायत के साथ नगरीय निकाय चुनाव भी टाल दिया जाए। हालांकि नगरीय निकाय चुनाव के लिए वार्डों के अरक्षण की प्रक्रिया पर अभी रोक नहीं लगाई गई है। इससे इस बात की चर्चा गर्म है कि सरकार दोनों चुनाव अलग-अलग कराएगी। वैसे भी प्रदेश में पंचायतों का कार्यकाल फरवरी 2025 में समाप्‍त होगा, जबकि नगरीय निकायों का कार्यकाल जनवरी के पहले सप्‍ताह में खत्‍म हो रहा है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share