Chhattisgarh Budget 2024-25: 25 साल में 30 गुना बढ़ा बजट: 5700 करोड़ से शुरू हुआ सफर पौने दो लाख करोड तक पहुंच गया

Chhattisgarh Budget 2024-25: 25 साल में 30 गुना बढ़ा बजट: 5700 करोड़ से शुरू हुआ सफर पौने दो लाख करोड तक पहुंच गया

Chhattisgarh Budget 2024-25: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र के दौरान 3 मार्च को वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी वित्‍तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्‍य का बजट पेश करेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य बने 25 साल से अधिक हो गए। इस साल वार्षिक बजट का आकार पौने दो लाख करोड़ रुपए से अधिक पहुंच चुका है यानी करीब 30 गुना से ज्यादा बढ़ चुका है। जाहिर है, आने वाले साल में बजट लगभग दो लाख करोड़ रुपए के करीब पहुंच जाएगा। मूल बजट के अलावा हर साल अनुपूरक बजट भी पेश होते रहे हैं, इसलिए सालाना आंकड़ा तेजी से उछले। राज्य बनने के बाद बजट 5700 करोड़ रुपए से शुरू हुआ था। 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश से अलग कर छत्तीसगढ़ नया राज्य बनाया गया, जिसके बाद कांग्रेस नेता अजीत जोगी के नेतृत्व में राज्य की पहली सरकार बनी थी। तब से लेकर अब तक छत्तीसगढ़ के बजट का इतिहास दिलचस्प रहा है। छत्तीसगढ़ के ज्यादातर बजट मुख्यमंत्री ने ही पेश किए हैं।

छत्तीसगढ़ के इन 25 सालों के इतिहास पर एक नजर डालें, तो कोरिया राजघराने से तालुक रखने वाले स्व. डॉ. रामचंद्र सिंहदेव राज्य के पहले वित्त मंत्री थे। इन्होंने बतौर वित्त मंत्री 3 बार छत्तीसगढ़ का बजट पेश किया था। रामचंद्र सिंहदेव ने 2001-02 में कुल 7 हजार 294 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था। 2002-03 तक में 8 हजार 471 करोड़ के आम बजट के साथ एक अनुपूरक बजट पेश किया था। 2003-04 तक में 9 हजार 978 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। साथ ही दो अनुपूरक बजट भी पेश किया गया था। उसके बाद भाजपा सरकार आने पर 15 साल तक बजट के आकार में हर साल 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। फिर 2019-20 से कांग्रेस सरकार पे पांच साल बजट पेश किया।

2003-04 के बजट में आया था सबसे बड़ा उछाल

पिछले 25 सालों के बजट में सबसे बड़ा उछाल 2003-04 के बजट में आया। कांग्रेस की पहली सरकार के आखिरी बजट में 9 हजार 270 करोड़ रुपए की व्यवस्था थी। यह पिछले बजट से 35 प्रतिशत अधिक राशि थी। उसके बाद 2011-12 और 2014-15 में 24-24 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। इसकी वजह से आखिरी एक दशक में बजट का आकार 24 हजार करोड़ से 96 हजार करोड़ तक पहुंच गया। उसके बाद से बजट में 10 से 12 प्रतिशत की वृद्धि होती रही।

इन क्षेत्रों में सबसे अधिक निवेश

पिछले कुछ वर्षों के बजट को देखें तो सरकार कृषि, स्वास्थ्य और शहरी व ग्रामीण विकास की योजनाओं पर अधिक खर्च करती रही हैं। मौजूदा सरकार ने अपने बजट में शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण, कला और संस्कृति पर सबसे अधिक पैसा दिया है। उसके बाद कृषि और संबद्ध सेवाओं का नंबर आता है। स्वास्थ्य, परिवहन, पुलिस, ग्रामीण विकास, उर्जा, समाज कल्याण और पोषण, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण और शहरी विकास जैसे क्षेत्रों में भी बजट आवंटन का बड़ा हिस्सा गया है।

राज्य का बजट जो पेश किया गया

वर्ष बजट राशि

  • 2001-02 7 हजार 294 करोड़
  • 2002-03 8 हजार 471 करोड़
  • 2003-04 9 हजार 978 करोड़
  • 2004-05 10 हजार 555 करोड़
  • 2005-06 11 हजार 242 करोड़
  • 2006-07 13 हजार 185 करोड़
  • 2007-08 16 हजार 473 करोड़
  • 2008-09 19 हजार 392 करोड़
  • 2009-10 23 हजार 482 करोड़
  • 2010-11 26 हजार 099 करोड़
  • 2011-12 32 हजार 477 करोड़
  • 2012-13 39 हजार 677 करोड़
  • 2013-14 44 हजार 169 करोड़
  • 2014-15 54 हजार 710 करोड़
  • 2015-16 65 हजार 013 करोड़
  • 2016-17 76 हजार 032 करोड़
  • 2017-18 88 हजार 599 करोड़
  • 2018-19 95 हजार 899 करोड़
  • 2019-20 1 लाख 20 हजार करोड़
  • 2021-22 97 हजार 106 करोड़
  • 2022-23 1 लाख 04 हजार 603 करोड़
  • 2023-24 1 लाख 21 हजार 501 करोड़
  • 2024-25 1 लाख 47 हजार 446 करोड़

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share